दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने में टीचर्स-पैरेंट्स, सबने अपनी सहभागिता दी है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया। राउज एवेन्यू स्थित सर्वाेदय बाल विद्यालय में सीबीएसई की 10वीं-12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले 33 स्कूलों और 239 छात्रों के साथ 50 दिव्यांग छात्रों को एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार ने चार कटेगरी स्टेट बेस्ट, डिस्ट्रिक्ट बेस्ट, जोनल बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल और टॉपर्स स्टूडेंट्स कटेगरी में ये अवॉर्ड दिए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोती नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय को स्टेट बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया। सभी छात्रों और स्कूलों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति का ही असर है कि अब हमारे स्कूल और छात्र लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बीच की खाई खत्म हो गई है। दिल्ली में अब समान शिक्षा प्रणाली है। हम एमसीडी के 1800 स्कूलों को भी जल्द ठीक करेंगे और दिल्ली को पूरी दुनिया के लिए शिक्षा का केंद्र बनाएंगे।…

Read more

महान क्रन्तिकारी  चंद्रशेखर आजाद जी को शत-शत नमन

लड़ते हुए शहीद हो गए थे चंद्रशेखर आजाद 27  फरवरी का दिन था जिस समय चंद्रशेखर आजाद अल्फ्रेड पार्क में अपने क्रांतिकारियों साथियो के साथ योजना पर विचार विमर्श कर रहे थे वहीँ उससे पहले अंग्रजो को इसकी खबर भी थी। अंग्रेजो ने वहां घेरा डाल दिया आजाद ने सबसे पहले अपने साथियो को बचाते हुए उन्हें वहां से जाने को कहाँ और अकेले ही मुकाबला करने लगे । आखिर में जैसा की उनका संकल्प था की अंग्रेज उन्हें जीवित नहीं पकड़ सकेंगे उन्होंने आखरी बची गोली से खुद का जीवन न्यौछावर कर दिया । शत शत नमन महान क्रन्तिकारी  चंद्रशेखर आजाद जी को ।

Read more

कृषि शिक्षा को उद्यमशीलता का केंद्र बनाया जाना चाहिएः उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र निर्माण में ‘अन्नदाता’ के योगदान को स्वीकार किया और कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई) के 61वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। दीक्षांत समारोह के अपने भाषण में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की प्रगति के लिए कृषि शिक्षा को अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बनाया जाना चाहिए। कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए, श्री धनखड़ ने राष्ट्र की संपूर्ण प्रगति में ‘अन्नदाता’ के उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने देश के कृषि क्षेत्र की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसने 800 मिलियन से अधिक लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने को संभव बनाया। वह भी उस समय जब दुनिया महामारी के संकट से गुजर रही थी। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि आईसीएआर-आईएआरआई का विशाल प्रतिभा पूल उन सभी तबकों से लिया गया है जो सही मायने में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, “यह उस खंड से लिया गया है जिसमें सबसे प्रामाणिक उद्यम, मिशन और देश के लिए सब कुछ देने का जुनून है।” श्री धनखड़ ने युवा प्रतिभाओं से भारत की उपलब्धियों और लोकतंत्र की…

Read more

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 99वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 फरवरी, 2023, दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के 99वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह कहा जा सकता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय भारत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। यह भी कहा जा सकता है कि भारत और विदेशों में उत्कृष्टता के हर क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक अंश है। हालाँकि कोई भी संस्थान अपनी ख्याति पर निर्भर नहीं कर सकता। आज की तेजी से बदलती दुनिया में, संस्थान को खुद को निरंतर बदलना पड़ता है। दिल्ली विश्वविद्यालय समुदाय को उत्कृष्टता के मापदंडों पर देश के अन्य विश्वविद्यालयों का नेतृत्व करने के लिए कर्तव्यबद्ध महसूस करना चाहिए, और इस तरह उच्च शिक्षा के विश्व स्तर पर तुलनीय संस्थानों के बीच एक स्थान अर्जित करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें सभी भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान और स्वागत करना चाहिए, लेकिन अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। कायाकल्प और रचनात्मकता जड़ों से आती है। उन्होंने युवाओं से भारतीय धरती से जुड़े रहते हुए विश्व में उपलब्ध उत्कृष्ट ज्ञान अर्जित करने की गांधीजी के परामर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने…

Read more