संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
बख्तियारपुर, 26 नवंबर। प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर सीढ़ी घाट स्थित पं. शीलभद्र याजी मेमोरियल वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। स्व चौधरी रणवीर सिंह संविधान दिवस एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अच्युतानंद याजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने चौधरी रणवीर सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तराधिकारियो ने देश के संविधान बनाने में चौधरी रणवीर सिंह जी के सहयोग को अविस्मरणीय बताया तथा कहा कि देश को स्वतंत्र कराने एवं इसके नव निर्माण में उनकी भूमिका सराहनीय रहा है, जयंती के अवसर पर हम सभी उत्तराधिकारी श्रद्धा पूर्वक उन्हें स्मरण करते हुए श्रधांजलि अर्पित करते है। महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री शीलभद्र याजी के सुपुत्र श्री सत्यानंद याजी ने स्व. चौधरी रणवीर सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की सामाजिक सरोकार कॉलम के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, उनके संघर्ष, योगदान और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आप तक पहुंचाएं। हमारा उद्देश्य है कि आजादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों,महान…
Read more







