एलआईसी कर्मचारियों  के  वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी

एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिली बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों के  वेतन संशोधन के बाद एलआईसी कर्मचारियों  के  वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिल चुकी है केंद्र सरकार ने 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी को अनुमति दी है यह वेतन संशोधन अगस्त 2022 से देय हैं। इसके साथ-साथ पेंशनर्स के लिए भी  के रूप में लाभ मिलने की बात प्रेस नोट में की गई है। इससे 30000 पेंशनर्स को लाभ होगा। वर्ष 2010  के उपरांत निगम की सेवा में आने वाले कर्मचारियों का एनपीएस योगदान बढ़ा कर 14 फीसदी किया गया हैं । बीते दिनों एलआईसी ने इस विषय में प्रेस नॉट जारी कर जानकारी दी एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था। अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही थी ।

Read more

एलआईसी कर्मचारियों का वेतन संशोधन

  एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था। एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही हैं। एलआईसी फेडरेशन के एक नेता ने चर्चा कनेकट टीम को बताया की संगठन का मानना है कि 14प्रतिशत का प्रबंधन का प्रस्ताव कर्मचारियों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करता। हम उम्मीद कर रहे हैं की जल्द ही इस मुद्दे पर प्रबंधन संगठनो से बातचीत करेगा, हमें आशा हैं जल्द सकारात्मक प्रगति होगी । देखना हैं की एलआईसी प्रबंधन व संगठनो के मध्य बातचीत में क्या निष्कर्ष निकलता हैं ।

Read more

आरईसी और यूनिसेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए समझौता किया

  गुरुग्राम – विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में ~75,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देने के लिए विज्ञान और शैक्षिक विकास इकाई (यूनिसेड) के साथ साझेदारी की है। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, आरईसी ने इस कार्य के लिए 9.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान आरईसी फाउंडेशन और यूनिसेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर श्री भूपेश चंदोलिया, सीएसआर प्रमुख, आरईसी फाउंडेशन और रश्मी कुमारी, सहायक कार्यक्रम निदेशक, यूनिसेड ने हस्ताक्षर किए। यूनिसेड अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति के साथ, नवीन शिक्षण प्रणालियों के माध्यम से शिक्षा की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। इस सहयोग के तहत यूनिसेड, सिद्धार्थनगर जिले के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट कक्षाएं और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शैक्षिक उपकरणों और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना, और उन्हें अकादमिक और रचनात्मक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है। हाल ही में,…

Read more

एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की

एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की  मेजबानी की एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया  पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में एनएचपीसी ने गुरुग्राम में 19-24 फरवरी 2024 तक आयोजित 23वें अंतर-सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक मेजबानी की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 फरवरी 2024 को पावरग्रिड और एनटीपीसी के बीच खेला गया। एक रोमांचक फाइनल मैच में एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया और 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टूर्नामेंट में पावरग्रिड की टीम पहले तथा बीबीएमबी टीम दूसरे रनर अप स्थान पर रही। श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। श्री उत्तम लाल ने अपने संबोधन में, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि खेल गतिविधियां स्वस्थ दिमाग और शरीर के विकास के लिए आवश्यक हैं। श्री उत्तम लाल ने सभी टीमों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एनएचपीसी अधिकारियों की भी सराहना की। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, टीएचडीसी, नीपको,…

Read more

भारतीय जीवन बीमा निगम ने वित्त मंत्री को 2,441 करोड़ का लाभांश का चेक दिया

एलआईसी ने वित्त मंत्री को 2,441 करोड़ का लाभांश का चेक दिया भारतीय जीवन बीमा निगम ने केंद्र सरकार को २,441 करोड रुपए का लाभांश दिया हैं वित्त मंत्री के ऑफिस सोशल मीडिया प्लेर्फॉर्म पर पोस्ट द्वारा यह सूचना सांझा की गई! Featured Image( Representative Image) Smt @nsitharaman receives a dividend cheque of Rs 2441.44 crore from Shri Siddhartha Mohanty, Chairman – Life Insurance Corporation of India (@LICIndiaForever). pic.twitter.com/n9EfQMix81 — Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) March 1, 2024 इस विषय में एलआईसी ने भी जानकारी साँझा की हैं The Interim Dividend Cheque amounting to ₹.2,441.44 Crores has been handed over to the Hon'ble Finance Minister by our Chairperson Shri Siddharth Mohanty ji.@nsitharaman @DFS_India #LIC — LIC India Forever (@LICIndiaForever) March 1, 2024

Read more

भारतीय जीवन बीमा निगम की नई योजना ” एलआईसी का अमृतबाल”

भारतीय जीवन बीमा निगम की नई योजना ” एलआईसी का अमृतबाल” भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नया उत्पाद एलआईसी का अमृतबाल लॉन्च किया। यह प्लान 17.02.2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा । एलआईसी की अमृतबाल एक व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना है। यह योजना विशेष रूप से बच्चे की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि रखने के लिए बनाई गई है। *Representative Image   एक नजर पॉलिसी के फीचर्स पर- @LIC India Forever भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नई योजना पेश की है: एलआईसी का अमृतबाल#LIC #AMRITBAAL pic.twitter.com/A7GBJduwFW — LIC India Forever (@LICIndiaForever) February 16, 2024

Read more

आरईसीपीडीसीएल ने पचोरा पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा

विद्युत मंत्रालय के अधीन एनबीएफसी महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने मेसर्स जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक परियोजना विशिष्ट स्पेशल पर्पस वेहिकल (एसपीवी) सौंप दिया है। एसपीवी का गठन टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से “मध्य प्रदेश में राजगढ़ (1000 मेगावाट) स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में आरई परियोजनाओं से बिजली की निकासी-चरण II” के लिए अंतर राज्य ट्रांसमिशन परियोजना की स्थापना के लिए किया गया था। पचोरा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड नामक एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफल बोलीदाता मेसर्स जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। इसके अतिरिक्त, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) के प्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Read more

आई.आई.एम. संबलपुर के पर्यावरण-अनुकूल स्थायी परिसर का उद्घाटन

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 03.02.2024 को एनबीसीसी द्वारा निर्मित भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री रघुबर दास, माननीय राज्यपाल, ओडिशा, श्री नवीन पटनायक, माननीय मुख्यमंत्री, ओडिशा, श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय मंत्री रेल,संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,श्री बिश्वेश्वर टुडू,माननीय राज्य मंत्री,जल शक्ति और जनजातीय मामलों के मंत्रालय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री के. पी. महादेवास्वामी,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एनबीसीसी ने कहा कि 64000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र वाली 32 इमारतों के साथ 200 एकड़ में फैला यह आईआईएम संबलपुर परिसर एनबीसीसी द्वारा समय और लागत के भीतर, संधारणीय और ऊर्जा कुशल सुविधाओं के साथ पूरा किया गया है। यह क्षेत्रीय संबलपुरी कला,परिसर की इमारतों की वास्तुकला में अंतर्निहित है जिसमें ईंट के बने अग्रभाग में अंकित किया गया पारंपरिक “इकत” पैटर्न शामिल है जो इसे असाधारण लालित्य प्रदान करता है। आई.आई.एम. संबलपुर, उत्कृष्टता का प्रतीक: भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर का परिसर संबलपुर जिले के बसंतपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और राज्य राजमार्गों के करीब विकसित किया गया है। आईआईएम संबलपुर…

Read more

माननीय केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नवनिर्मित भेल सदन का उदघाटन किया

केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नवनिर्मित भेल सदन का उदघाटन किया माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बीएचईएल दिवस के अवसर पर नवनिर्मित बीएचईएल सदन का उद्घाटन, माननीय विद्युत् एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री, श्री कृष्ण पाल गुर्जर की उपस्थिति में किया।  इस अवसर पर श्री कामरान रिज़वी, सचिव – भारी उद्योग मंत्रालय, श्री विजय मित्तल, संयुक्त सचिव – भारी उद्योग मंत्रालय, श्री के. सदाशिव मूर्ति – अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीएचईएल, निदेशकगण एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।  माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह 18 मंज़िल भवन अत्याधुनिक तकनीक एवं मानकों के अनुरूप निर्मित एक ईको-फ्रेंडली ग्रीन बिल्डिंग है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए बीएचईएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।  श्री पांडेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी 2070 तक “नेट ज़ीरो” कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष बल दे रहे हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि यह भवन 30 kW के सोलर पावर सिस्‍टम से युक्‍त है और बीएचईएल की हरित ऊर्जा की दिशा में और आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।    इस अवसर पर बोलते हुए, श्री. कामरान रिज़वी, सचिव (एचआई) ने साझा किया कि किसी संगठन के पास अपनी…

Read more

बीएचईएल ने अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार और डिजिटलीकरण के लिए स्कोप पुरस्कार जीते

नई दल्ली, 18 जनवरी: बीएचईएल ने अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार और डिजिटलीकरण की श्रेणियों में तीन प्रतिष्ठित ‘स्कोप पुरस्कार’ जीते हैं। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने श्री के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, बीएचईएल और श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ई, आर एंड डी) एवं (वित्त – अतिरिक्त प्रभार), बीएचईएल को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर श्री तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पावर), बीएचईएल और सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (आईएसएंडपी), बीएचईएल भी उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

Read more