एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया
17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…
Read more