विद्युत मंत्रालय के अधीन एनबीएफसी महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने मेसर्स जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक परियोजना विशिष्ट स्पेशल पर्पस वेहिकल (एसपीवी) सौंप दिया है। एसपीवी का गठन टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से “मध्य प्रदेश में राजगढ़ (1000 मेगावाट) स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में आरई परियोजनाओं से बिजली की निकासी-चरण II” के लिए अंतर राज्य ट्रांसमिशन परियोजना की स्थापना के लिए किया गया था।
पचोरा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड नामक एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफल बोलीदाता मेसर्स जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। इसके अतिरिक्त, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) के प्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।






