आई.आई.एम. संबलपुर के पर्यावरण-अनुकूल स्थायी परिसर का उद्घाटन

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 03.02.2024 को एनबीसीसी द्वारा निर्मित भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री रघुबर दास, माननीय राज्यपाल, ओडिशा, श्री नवीन पटनायक, माननीय मुख्यमंत्री, ओडिशा, श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय मंत्री रेल,संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,श्री बिश्वेश्वर टुडू,माननीय राज्य मंत्री,जल शक्ति और जनजातीय मामलों के मंत्रालय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री के. पी. महादेवास्वामी,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एनबीसीसी ने कहा कि 64000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र वाली 32 इमारतों के साथ 200 एकड़ में फैला यह आईआईएम संबलपुर परिसर एनबीसीसी द्वारा समय और लागत के भीतर, संधारणीय और ऊर्जा कुशल सुविधाओं के साथ पूरा किया गया है। यह क्षेत्रीय संबलपुरी कला,परिसर की इमारतों की वास्तुकला में अंतर्निहित है जिसमें ईंट के बने अग्रभाग में अंकित किया गया पारंपरिक “इकत” पैटर्न शामिल है जो इसे असाधारण लालित्य प्रदान करता है।

आई.आई.एम. संबलपुर, उत्कृष्टता का प्रतीक: भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर का परिसर संबलपुर जिले के बसंतपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और राज्य राजमार्गों के करीब विकसित किया गया है। आईआईएम संबलपुर ने इस परियोजना के लिए “परियोजना प्रबंधन परामर्श” सेवाएं प्रदान करने का कार्य एनबीसीसी को सौंपा था। एनबीसीसी अगले 2 वर्षों तक संपूर्ण इनफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव भी करेगा।

परिसर में प्रशासन, शैक्षणिक, सभागार, नवाचार और पुस्तकालय ब्लॉक, संकाय और एमडीपी सहित कई प्रमुख ब्लॉक हैं। आवास सुविधाओं में संकाय और कर्मचारियों के लिए निवास और छात्रों और विद्वानों के लिए छात्रावास शामिल हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक्टिविटी ब्लॉक, खेल और मनोरंजन सुविधाएं शामिल हैं, साथ ही एक ओपन-एयर थिएटर भी है जो सौन्दर्यात्मक आकर्षण को बढ़ाता है।

Press Release

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…

    Read more

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    एनबीसीसी- आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस बार की थीम “Probity for Prosperity” – “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के तहत यह सप्ताह हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में मनाया जाता है। कैसे मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026 को एनबीसीसी मुख्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वित्त) श्री अनजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती ऋतु पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ देशभर में फैले एनबीसीसी के परियोजना कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता अभियान के तहत सीवीओ ने कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति और लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिरों का संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए। उन्होंने परियोजना स्थलों पर नैतिक तौर-तरीकों के पालन पर एक छोटा वीडियो भी जारी किया। सीवीसी निदेशक पारुल गुप्ता और मुदित आनंद ने सार्वजनिक खरीद पर रखे विचार “निवारक सतर्कता/सतर्कता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    two × one =

    You Missed

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस