नई दल्ली, 18 जनवरी: बीएचईएल ने अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार और डिजिटलीकरण की श्रेणियों में तीन प्रतिष्ठित ‘स्कोप पुरस्कार’ जीते हैं। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने श्री के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, बीएचईएल और श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ई, आर एंड डी) एवं (वित्त – अतिरिक्त प्रभार), बीएचईएल को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर श्री तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पावर), बीएचईएल और सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (आईएसएंडपी), बीएचईएल भी उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार






