सिद्धार्थ मोहंती को एलआईसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सिद्धार्थ मोहंती,कार्यवाहक अध्यक्ष को एलआईसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सिद्धार्थ मोहंती को एलआईसी चेयरमैन नियुक्त करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जारी सुचना के अनुसार “April 28, 2023: As per Notification (F.No.A-11011/02/2023-Ins.1) dated 28.04.2023, the Central Government has appointed Shri Siddhartha Mohanty, Managing Director as Chairperson, LIC of India for a period with effect from the date of assumption of charge of the office till 29.06.2024, thereafter, as Chief Executive Officer and Managing Director till 07.06.2025, i.e. up to the date of his attaining the age of 62 years or until further orders, whichever is earlier. इससे पूर्व मोहंती तीन माह के लिए निगम अध्यक्ष कार्यकारी थे सिद्धार्थ मोहंती जून 2025 में एलआईसी से सेवानिवृत्त होंगे। सिद्धार्थ मोहंती वर्ष 1985 में भारतीय जीवन बीमा निगम में ज्वाइन किया उन्होंने इससे पहले एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सीओओ के रूप में कार्य किया। एलआईसी में विभिन्न विभागों का लम्बा अनुभव रखने वाले मोहंती ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से लेकर कई विभागों में नेतृत्व दिया
Read moreबीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित
बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित नई दिल्ली, मार्च 28: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल को वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. नलिन सिंघल के नेतृत्व में बीएचईएल ने भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएचईएल टीम बनाने और संगठन के हितों के साथ हितधारकों के हितों के संरेखण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निष्पादन प्रबंधन, ज्ञानार्जन एवं विकास, कैरियर प्रगति, सक्सेशन प्लानिंग आदि से संबंधित मानव संसाधन प्रक्रियाओं और नीतियों के सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। बीएचईएल को नया स्वरूप और दिशा देने के डॉ. सिंघल के प्रयासों की मान्यता स्वरूप, दुनिया के वरिष्ठ पेशेवरों की एक स्वतंत्र ज्यूरी ने डॉ. सिंघल को इस पुरस्कार के लिए चुना। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस के 30वें एडिशन के दौरान यह पुरस्कार दिया गया।
Read more‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए बीएचईएल को सम्मान
‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए बीएचईएल को सम्मान भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को ‘सौर ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ योगदान’ के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड (सीबीआईपी) पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।पुरस्कार भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ0 नलिन शिन्घाल और भेल की निर्देशक (आईएस एंड पी) सुश्री रेणुका गेरा ने केन्द्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से सीबीआईपी दिवस पर प्राप्त किया। सीबीआईपी पुरस्कार जल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रें के विकास में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।
Read moreसिद्धार्थ मोहंती 3 महीने के लिए एलआईसी चेयरपर्सन नियुक्त
एलआईसी ,भारतीय जीवन बीमा निगम में सिद्धार्थ मोहंती को 14मार्च से 3 माह के लिए या रेगुलर चेयरपर्सन की नियुक्ति तक अपने पद के उत्तरदायित्व के अतरिक्त चेयरपर्सन के प्रशासनिक, व अन्य कार्य के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।एमआर कुमार का कार्यकाल 13 मार्च को पूरा होने जा रहा है। हालांकि अटकले ये भी थी कि कुमार का कार्यकाल फिर एक बार बढ़ाया जा सकता है। इंडियनबर्ग रिपोर्ट के बाद हाल ही में कुमार ने आडानी ग्रुप में निवेश पर उठे सवालों के बाद आश्वस्त किया था।कुमार 2019में एलआईसी के चेयरमैन बने थे कुमार के कार्यकाल में दावों के भुगतान पर खासा ध्यान दिया गया था।
Read moreपंकज कुमार शर्मा ने नालको निदेशक (उत्पादन) के रूप में पदभार ग्रहण किया
भुवनेश्वर, 01/02/2023: सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न लोक उद्यम नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 01 फरवरी 2023 को श्री पंकज कुमार शर्मा ने निदेशक (उत्पादन) के रूप में पदभार ग्रहण किया। नए कार्यभार को ग्रहण करने से पूर्व, श्री शर्मा एनएमडीसी के वैश्विक अन्वेषण केंद्र, रायपुर में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही वे संयुक्त उद्यम कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा बस्तर रेलवे प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक श्री शर्मा ने 1992 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनएमडीसी से अपने कैरियर की शुरूआत की। उनके पास ओपन कास्ट माइनिंग उद्योग के सभी पहलुओं में काम करने का एक विविध और समृद्ध अनुभव है। इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न लोक उद्यम, एनएमडीसी के साथ 30 से अधिक वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान, उन्होंने विविध प्रमुख पदों पर चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
Read moreनाल्को ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए।
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न सीपीएसई ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए समीक्षा किए गए वित्तीय परिणामों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में बोर्ड द्वारा रिकार्ड में लिए गए, नालको ने पिछली तिमाही में रु.170 करोड़ की तुलना में रु.274 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। मंदी की अवधि से उबरने में नालको की परिचालन दक्षता और टीम वर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में मजबूती और उच्च उत्पादन मात्रा के साथ, हमें यकीन है कि यह निश्चित रूप से आने वाली तिमाहियों में लाभ मार्जिन में इजाफा करेगा। प्रेस रिलीज भुवनेश्वर,
Read moreमंत्री प्रल्हाद जोशी ने एनयूपीपीएल तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की
केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज घाटमपुर (कानपुर) स्थित नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरे में कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा भी मंत्री के साथ थे। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति का आकलन किया। एनयूपीपीएल, एक कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र है। यह नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (उत्तर प्रदेश सरकार) का एक संयुक्त उद्यम है। केंद्रीय मंत्री ने एनयूपीपीएल के परिसर में पौधारोपण भी किया। रिलीज
Read more











