राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस – सुरक्षा मानकों को पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन
सुरक्षा मानकों का पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल सुरक्षा उपायों के महत्व पर चर्चा और सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। कारखानों और सार्वजनिक स्थानों में उन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है व् सुरक्षा मानकों का पालन करने और कार्य दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिवद्धता दर्शाने का दिन है । राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक ऐसा दिन है जब हम सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को बढ़ाने और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में एकीकृत करने का संकल्प लेते हैं। सुरक्षा का महत्व केवल कार्यस्थल पर ही नहीं है बल्कि हमें घर और सामाजिक जीवन में भी सुरक्षा के संबंध में सामाजिक जागरूकता होनी चाहिए। किस दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता हैं- 4 मार्च इस दिन के कुछ स्लोगन हमारी सुरक्षा हमारी आवशयकता हैं। सावधानी से सुरक्षा हैं। चर्चा कनेकट
Read moreएनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की
एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में एनएचपीसी ने गुरुग्राम में 19-24 फरवरी 2024 तक आयोजित 23वें अंतर-सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक मेजबानी की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 फरवरी 2024 को पावरग्रिड और एनटीपीसी के बीच खेला गया। एक रोमांचक फाइनल मैच में एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया और 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टूर्नामेंट में पावरग्रिड की टीम पहले तथा बीबीएमबी टीम दूसरे रनर अप स्थान पर रही। श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। श्री उत्तम लाल ने अपने संबोधन में, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि खेल गतिविधियां स्वस्थ दिमाग और शरीर के विकास के लिए आवश्यक हैं। श्री उत्तम लाल ने सभी टीमों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एनएचपीसी अधिकारियों की भी सराहना की। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, टीएचडीसी, नीपको,…
Read moreविश्व वन्यजीव दिवस,3 मार्च
विश्व वन्यजीव दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन और वनस्पतियों के विषय में जागरूकता बढ़ाना है । इसका मुख्य उद्देश्य है दुनिया के वन्य जीवन और वनस्पतियों के बारे में बायो विविधता के संरक्षण के महत्व को उजागर किया जा सके। प्रतिवर्ष वन्य जीव दिवस किसी न किसी विशेष विषय को ध्यान केंद्रित करते हुए मनाया जाता है। इस दिन सरकारी व् गैर सारी सरकारी संगठन विविधता की गतिविधियों का आयोजन भी करते हैं जिससे कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता बढ़े।
Read moreभारतीय जीवन बीमा निगम ने वित्त मंत्री को 2,441 करोड़ का लाभांश का चेक दिया
एलआईसी ने वित्त मंत्री को 2,441 करोड़ का लाभांश का चेक दिया भारतीय जीवन बीमा निगम ने केंद्र सरकार को २,441 करोड रुपए का लाभांश दिया हैं वित्त मंत्री के ऑफिस सोशल मीडिया प्लेर्फॉर्म पर पोस्ट द्वारा यह सूचना सांझा की गई! Featured Image( Representative Image) Smt @nsitharaman receives a dividend cheque of Rs 2441.44 crore from Shri Siddhartha Mohanty, Chairman – Life Insurance Corporation of India (@LICIndiaForever). pic.twitter.com/n9EfQMix81 — Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) March 1, 2024 इस विषय में एलआईसी ने भी जानकारी साँझा की हैं The Interim Dividend Cheque amounting to ₹.2,441.44 Crores has been handed over to the Hon'ble Finance Minister by our Chairperson Shri Siddharth Mohanty ji.@nsitharaman @DFS_India #LIC — LIC India Forever (@LICIndiaForever) March 1, 2024
Read moreभारतीय जीवन बीमा निगम की नई योजना ” एलआईसी का अमृतबाल”
भारतीय जीवन बीमा निगम की नई योजना ” एलआईसी का अमृतबाल” भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नया उत्पाद एलआईसी का अमृतबाल लॉन्च किया। यह प्लान 17.02.2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा । एलआईसी की अमृतबाल एक व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना है। यह योजना विशेष रूप से बच्चे की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि रखने के लिए बनाई गई है। *Representative Image एक नजर पॉलिसी के फीचर्स पर- @LIC India Forever भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नई योजना पेश की है: एलआईसी का अमृतबाल#LIC #AMRITBAAL pic.twitter.com/A7GBJduwFW — LIC India Forever (@LICIndiaForever) February 16, 2024
Read moreगजल गायक पंकज उधास का निधन
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को निधन हो गया। पंकज उधास दुनिया से जाने से पहले संगीत की महान विरासत छोड़ गए। 72 वर्ष के के गजल गायक पंकज उधास की प्रसिद्ध फिल्मी गीतों में “चिट्ठी आई है आई है” “चांदी जैसा रंग है तेरा” ऐसे ही बहुत से फिल्मी गीत जिन्होंने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गजल गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया । प्रसिद्ध संगीतकार अनूप जलोटा ने पोस्ट कर कहां Shocking 😞…. Music legend & my Friend #PankajUdhas passes away. We extend our heartfelt condolences to his Family and loved ones during this difficult time. 🙏 pic.twitter.com/JT7f8tFMUn — Anup Jalota (@anupjalota) February 26, 2024 “Shocking …. Music legend & my Friend #PankajUdhas passes away. We extend our heartfelt condolences to his Family and loved ones during this difficult time. “
Read moreतीन दिवसीय ‘शाहपुर जाट शीतकालीन महोत्सव’ संपन्न हुआ
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र स्थित शाहपुर जाट गांव में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘शाहपुर जाट शीतकालीन महोत्सव’ संपन्न हुआ । कार्यक्रम के आखिरी दिन भी भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने इस तीन दिवसीय महोत्सव का भरपूर लुत्फ उठाया. संगीत पर थिरकने के साथ-साथ फेस्टिवल में लगे खूबसूरत कपड़ों और खाने-पीने के स्टॉलों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जहां कपड़ों के स्टालों से बेहतरीन और बेहतरीन कपड़ों की खरीदारी की, वहीं तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
Read moreआरईसीपीडीसीएल ने पचोरा पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा
विद्युत मंत्रालय के अधीन एनबीएफसी महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने मेसर्स जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक परियोजना विशिष्ट स्पेशल पर्पस वेहिकल (एसपीवी) सौंप दिया है। एसपीवी का गठन टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से “मध्य प्रदेश में राजगढ़ (1000 मेगावाट) स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में आरई परियोजनाओं से बिजली की निकासी-चरण II” के लिए अंतर राज्य ट्रांसमिशन परियोजना की स्थापना के लिए किया गया था। पचोरा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड नामक एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफल बोलीदाता मेसर्स जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। इसके अतिरिक्त, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) के प्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
Read moreआई.आई.एम. संबलपुर के पर्यावरण-अनुकूल स्थायी परिसर का उद्घाटन
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 03.02.2024 को एनबीसीसी द्वारा निर्मित भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री रघुबर दास, माननीय राज्यपाल, ओडिशा, श्री नवीन पटनायक, माननीय मुख्यमंत्री, ओडिशा, श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय मंत्री रेल,संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,श्री बिश्वेश्वर टुडू,माननीय राज्य मंत्री,जल शक्ति और जनजातीय मामलों के मंत्रालय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री के. पी. महादेवास्वामी,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एनबीसीसी ने कहा कि 64000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र वाली 32 इमारतों के साथ 200 एकड़ में फैला यह आईआईएम संबलपुर परिसर एनबीसीसी द्वारा समय और लागत के भीतर, संधारणीय और ऊर्जा कुशल सुविधाओं के साथ पूरा किया गया है। यह क्षेत्रीय संबलपुरी कला,परिसर की इमारतों की वास्तुकला में अंतर्निहित है जिसमें ईंट के बने अग्रभाग में अंकित किया गया पारंपरिक “इकत” पैटर्न शामिल है जो इसे असाधारण लालित्य प्रदान करता है। आई.आई.एम. संबलपुर, उत्कृष्टता का प्रतीक: भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर का परिसर संबलपुर जिले के बसंतपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और राज्य राजमार्गों के करीब विकसित किया गया है। आईआईएम संबलपुर…
Read moreमहान स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी को श्रद्धांजलि
महान स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था । स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही । एक कवि में उनकी विशेष पहचान रही, महात्मा गांधी द्वारा ‘भारत की कोकिला’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी।
Read more















