पहले पीएसयू क्लब – “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” का उद्घाटन किया गया
पहले पीएसयू क्लब – “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” का उद्घाटन किया गया नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की सहायक कंपनी एनएसएल द्वारा निष्पादित किया गया सार्वजनिक क्षेत्र दिवस 2024 दिनांक 10.04.2024 को स्कोप कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर, पहले पीएसयू क्लब, “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” को सफलतापूर्वक स्कोप को सुपुर्द किया गया। यह परियोजना नवरत्न सीपीएसई, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की सहायक कंपनी एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड (एनएसएल) द्वारा निष्पादित की गई। इस अवसर पर श्री संदीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, स्कोप, श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष, स्कोप; श्री अतुल सोबती, महानिदेशक, स्कोप के साथ श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, श्रीमती बी के सोखी, अध्यक्ष, एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड सहित गण्यमान्य व्यक्तियों और विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना को 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत पर निष्पादित किया गया जो कि अवसंरचना विकास में उत्कृष्टता के लिए एनएसएल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। 24,765 वर्गफुट में फैली यह सुविधा बार लाउंज, बहुउद्देशीय हॉल, लाइब्रेरी, टी.टी. रूम, लाइब्रेरी कैफेटेरिया,…
Read moreएनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक सशक्तीकरण का जश्न मनाया लैंगिक सशक्तीकरण का पक्षसमर्थन करने और अपने महिला कार्यबल के अमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करने के एक उत्साहपूर्ण प्रयास में, नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक उत्सव समारोह का आयोजन किया। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित यह कार्यक्रम लैंगिक विविधता को प्रोत्साहित करने और अपनी महिला कर्मचारियों के समर्पण का सम्मान करने के लिए आयोजन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण उन महिला कर्मचारियों का अभिनंदन करना था जिन्होंने कंपनी को असाधारण 30 वर्षों तक सेवा प्रदान की है। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. पी. महादेवास्वामी ने कंपनी के विकास और सफलता के प्रति उनकी सराहनीय प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए इन माननीय कार्मिकों को स्मृति चिह्न भेंट किए। आदरणीय अतिथिगणों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, श्री स्वामी ने लैंगिक समानता के लिए एनबीसीसी के अटल समर्थन को दोहराया और महिला कर्मचारियों के निरंतर योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) श्रीमती बी. के. सोखी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में और वृद्धि हुई तथा उन्हें “एनबीसीसी…
Read more






