एनबीसीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई

एनबीसीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई

(आंकड़े अनंतिम और अलेखा परीक्षित हैं)

  • विगत वित्त वर्ष की तुलना में 250% से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए समेकित स्तर पर प्राप्त कारोबार 23,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
  • अब तक का उच्चतम बिक्री रिकॉर्ड: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नई दिल्ली में लगभग 6480 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक रियल एस्टेट मालसूची की बिक्री, विगत वित्त वर्ष में प्राप्त बिक्री की तुलना में 208% से अधिक की वृद्धि देखी गई।
एनबीसीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान महत्वपूर्ण कारोबार अर्जित किया और इसने पूर्ववर्ती वित्त वर्ष में 6,700 करोड़ रुपये (समेकित आधार पर) और 4,225 करोड़ रुपये (एकल आधार पर) की तुलना में समेकित आधार पर 23,500 करोड़ रुपये और एकल आधार पर 18,400 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड नए कार्य अर्जित किए हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित प्रमुख कारोबार:

  • आम्रपाली में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त एफ.ए.आर. कार्य
  • दिल्ली के बाहर पहली पुनर्विकास परियोजना अर्थात; 2,000 करोड़ रुपये मूल्य वाली केरल राज्य हाउसिंग बोर्ड (के.एस.एच.बी.) परियोजना
  • अनुमानित मूल्य 1500 करोड़ रुपये के साथ “विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना” के तहत अनाज भंडारण के निर्माण के माध्यम से कृषि-अवसंरचना क्षेत्र का विविधीकरण।
  • मायापुरी, राष्ट्रपति भवन, नासिक और कोलकाता में स्व-वित्तपोषण मॉडल के माध्यम से भारत सरकार प्रेस का पुनर्विकास और आधुनिकीकरण, जिसका मूल्य 750 करोड़ रुपये है।
  • एस.ए.आई.एल. भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर और बर्नपुर के विभिन्न अवसंरचना कार्य, जिसका मूल्य 580 करोड़ रुपये है।
  • एन.आई.टी. सिक्किम कार्य, जिसका मूल्य 560 करोड़ रुपये है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड, एन.ई.आर., उ.प्र. और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर जवाहर नवोदय विद्यालय (जे.एन.वी.) का निर्माण कार्य, जिसका मूल्य 346 करोड़ रुपये है।
  • पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पी.पी.ए.), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) , खादी और ग्रामोद्योग आयोग (के.वी.आई.सी.) , एन.आई.एफ.टी. वाराणसी, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) , पी.डब्ल्यू.डी. पुडुचेरी आदि के लिए अन्य कार्य अर्जित किए हैं।
  • भूमि मुद्रीकरण के लिए बी.एच.ई.एल., हडको, डी.एम.आर.सी. और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आई.सी.एस.आई.) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
आम्रपाली : एनबीसीसी ने केवल तीन वर्षों में (जिसमें 2 वर्ष की कोविड-19 अवधि भी शामिल है) लगभग 19,000 इकाइयों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कंपनी मार्च, 2025 से पहले अन्य 19,000 इकाइयों की सुपुर्द करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनबीसीसी ने एस्पायर टीम के साथ आम्रपाली परियोजना में 6,300 से अधिक इकाइयों की बिक्री हासिल की है, जिनका कुल बिक्री मूल्य 3650 करोड़ रुपये से अधिक है।
डब्ल्यू.टी.सी. नौरोजी नगर : एनबीसीसी ने इस वित्त वर्ष में लगभग 6,500 करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक रियल एस्टेट मालसूची की बिक्री की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह लगभग 2,100 करोड़ रुपये थी। आज की तिथि तक, कंपनी ने 25 ई-नीलामी के माध्यम से 30 लाख वर्गफुट से अधिक की कुल वाणिज्यिक मालसूची की बिक्री की है, जिनका बिक्री मूल्य 12,100 करोड़ रुपये से अधिक है। परियोजना 95% से अधिक भौतिक प्रगति की उपलब्धि के साथ तीव्रता से पूर्ण होने की ओर अग्रसर है।
प्रदत्त कार्य : वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान, समेकित आधार पर, लगभग 62% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करते हुए, कंपनी को विगत वर्ष लगभग 6050 करोड़ रुपये के प्राप्त कार्यों की तुलना में विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित लगभग 9,800 करोड़ रुपये के कार्य प्रदान किए गए हैं।
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. पी. महादेवस्वामी ने निर्माण और बुनियादी इंफ्रइन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, तथा विशेष रूप से पुनर्विकास और भूमि मुद्रीकरण प्रयासों में कंपनी की अनुभव तथा परिपक्वता को ताकत मानते हुए, जोर दिया और कहा “एक मजबूत ऑर्डर बुक और पुनर्विकास और भूमि मुद्रीकरण पर रणनीतिक फोकस के साथ, एनबीसीसी न केवल अपने विकास पथ को बनाए रखने, बल्कि क्रमिक रूप से इसे बढ़ाते हुए, भारत के निर्माण और बुनियादी इंफ्रइन्फ्रास्ट्रक्चर के परिदृश्य में सतत विकास को आगे लेने के लिए अच्छी स्थिति में है।”

 

https://nbccindia.in/webHindi/Hindinews

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

LIC Celebrates 70 years of Trust

LIC 70th Anniversary – LIC DAY The Life Insurance Corporation of India (LIC), the country’s leading life insurer and a financial institution of national significance, is proudly celebrating its 70th Anniversary on 1st September 2026. From its establishment on 1st September, 1956, with the objective of spreading life insurance widely across the country and providing financial protection at a reasonable cost, LIC has completed seven decades of a remarkable journey built on trust, service, financial strength and an unwavering commitment to the people of India. LIC continues to sustain its Leadership position in the market with 65.16% market share in policies and 56.66% market share in First Year Premium Income in the financial year 2025-26. Total AUM increased by 5.08% to ₹ 57.29 Lakh Crore.  Despite the opening of the insurance sector to private participation, LIC has retained its position as India’s largest life insurer, supported by its extensive network of branches, agents and digital platforms. It offers a wide range of life insurance, pension and market-linked products to meet the diverse financial needs of individuals and families. A major milestone in LIC’s journey was its IPO in May…

Read more

REC CMD Honored with CEO of the Year Award at 24th National Management Summit

New Delhi/Gurugram, 30 August 2024: Sh. Vivek Kumar Dewangan, CMD, REC,  has been awarded the prestigious ‘CEO of the Year’ award at the 24th National Management Summit, organized by the Top Rankers Management Club in New Delhi. The award was graciously accepted on behalf of REC CMD by Sh. T.S.C. Bosh, Executive Director of REC and CEO of RECPDCL. This accolade is a testament to Sh. Dewangan’s exceptional leadership and the innovative impact he has had on the industry at large. Press Release

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =

You Missed

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी