पहले पीएसयू क्लब – “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” का उद्घाटन किया गया
नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की सहायक कंपनी एनएसएल द्वारा निष्पादित किया गया

सार्वजनिक क्षेत्र दिवस 2024 दिनांक 10.04.2024 को स्कोप कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर, पहले पीएसयू क्लब, “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” को सफलतापूर्वक स्कोप को सुपुर्द किया गया। यह परियोजना नवरत्न सीपीएसई, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की सहायक कंपनी एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड (एनएसएल) द्वारा निष्पादित की गई। इस अवसर पर श्री संदीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, स्कोप, श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष, स्कोप; श्री अतुल सोबती, महानिदेशक, स्कोप के साथ श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, श्रीमती बी के सोखी, अध्यक्ष, एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड सहित गण्यमान्य व्यक्तियों और विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में “स्कोप सोशल इंटरैक्शन सेंटर” का उद्घाटन किया गया।
इस परियोजना को 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत पर निष्पादित किया गया जो कि अवसंरचना विकास में उत्कृष्टता के लिए एनएसएल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। 24,765 वर्गफुट में फैली यह सुविधा बार लाउंज, बहुउद्देशीय हॉल, लाइब्रेरी, टी.टी. रूम, लाइब्रेरी कैफेटेरिया, योग कक्ष और विभिन्न खेल सुविधाओं सहित अनेकानेक सुविधाएं प्रदान करती है। क्लब में स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, रसोईघर और जल निकाय जैसी विशेषताएं भी हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र दिवस पर स्कोप सोशल इंटरैक्शन का उद्घाटन, सहयोगात्मक प्रयासों के उत्सव और सार्वजनिक क्षेत्र के भीतर सौहार्द की भावना को रेखांकित करता है। यह क्लब, एनबीसीसी और इसकी सहायक कंपनी द्वारा शुरू की गई प्रत्येक परियोजना में उत्कृष्टता प्रदान करने के अटूट समर्पण का प्रमाण है।
https://nbccindia.in/webHindi/Hindinews






