आरईसीपीडीसीएल ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन एसपीवी सौंपी

आरईसीपीडीसीएल ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन एसपीवी सौंपी

गुरुग्रम, 6 अप्रैल – आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसयू और अग्रणी एनबीएफसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने अपना प्रोजेक्ट विशिष्ट एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन) – मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंप दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ में 765 केवी – शामली में 400 केवी डी/सी लाइन का निर्माण” किया गया है।

मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) उत्तर प्रदेश सरकार की अंतर-राजीय ट्रांसमिशन परियोजना के लिए आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया में सफल बोलीदाता थी।

आरईसीपीडीसीएल ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से बोली प्रक्रिया समन्वयक के रूप में कार्य किया।

एसपीवी को श्री सत्यभान साहू, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), आरईसीपीडीसीएल और आरईसीपीडीसीएल और यूपीपीटीसीएल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंप दिया गया।

आरईसीपीडीसीएल के बारे में –

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड, आरईसीपीडीसीएल, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न वितरण सुधार परियोजनाओं के लिए 50 से ज्यादा राज्य बिजली वितरण कंपनियों और राज्यों के बिजली विभागों को ज्ञान आधारित परामर्श और विशेषज्ञ परियोजना कार्यान्वयन सेवाएं प्रदान कर रही है। आरईसीपीडीसीएल ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं और आरई-बंडलिंग परियोजनाओं में टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक (बीपीसी) के रूप में कार्य कर रहा है। पीएमडीपी और आरडीएसएस परियोजनाओं के तहत आरईसीपीडीसीएल गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में स्मार्ट मीटरिंग, वितरण और ट्रांसमिशन क्षेत्रों की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा उन्नयन परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है। अपनी मुख्य क्षमताओं से परे, आरईसीपीडीसीएल अब महत्वपूर्ण अधिशेष नकदी परिसंपत्तियों के निवेश द्वारा स्थिर राजस्व की धारा उत्पन्न करने के लिए विविध व्यवसाय मॉडल के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उद्यम करने की तैयारी कर रहा है।

https://recindia.nic.in/recpdcl-hands-over-meerut-shamli-power-transmission-spv-to-megha-engineering-and-infrastructures-limited

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

REC CMD Honored with CEO of the Year Award at 24th National Management Summit

New Delhi/Gurugram, 30 August 2024: Sh. Vivek Kumar Dewangan, CMD, REC,  has been awarded the prestigious ‘CEO of the Year’ award at the 24th National Management Summit, organized by the Top…

NHPC hosts 48th Annual General Meeting

NHPC hosted its 48th Annual General Meeting (AGM) on 28th August 2024, through video conferencing from its Corporate Office, Faridabad. The members of the company inter-alia considered proposal for declaration…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seven =

You Missed

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL 2026 Points Table Analysis

IPL 2026 Points Table Analysis

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात