सेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है-डॉ- जी संजीवा रेड्डी
हैदराबाद: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने मोदी सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन राशि को जीवन निर्वाह की सुगमता तक बढ़ाने की मांग की है। सेवानिवृति बाद जीवन निर्वाह हेतु समुचित पेंशन कामगार वर्ग का मौलिक हक है। डॉ- रेड्डी ने कहा कि भारत में समुचित सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान न होने की वजह से वृद्धों का जीवन दूभर हो रहा है। उन्होंने नियमित अंतराल पर घोषित महंगाई भत्ते के साथ न्यूनतम मासिक ईपीएस पेंशन मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग रखी। ज्ञात हो कर्मचारी पेंशन योजना 1995 या -95 सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ द्वारा चलाया जाता है, जिसमें छह करोड़ से अधिक ग्राहक और 75 लाख से अधिक पेंशनभोगी लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनभोगियों की पेंशन की बहुत कम राशि और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। इंटक प्रमुख ने ईपीएस-95 के कवरेज को अन्य सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विस्तारित करने की भी मांग की, जिन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया है। श्रमिक संगठन कर रहे…
Read moreसार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि दुनिया ने एक साथ उबरने और रिकवरी को मानव केंद्रित प्रक्रिया बनाने का संकल्प लिया है। अमृतसर में आयोजित एल20 स्थापना बैठक को वर्चुअल रुप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे कार्यकर्ता इस गतिशील वातावरण में उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस हों। जी20 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जी20 को निर्णायक और कार्रवाई उन्मुख बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण हमें जी20 बैठकों से ठोस परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरणा देने के साथ-साथ उत्साह प्रदान करता है। ने कहा कि जी20 के तत्वावधान में एल20 ने सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कोष की सुवाह्यता, श्रम शक्ति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और कार्य के भविष्य जैसे बहुत से ठोस और प्रासंगिक विषयों को चुना है। श्री यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जी20 देशों के सभी व्यापार संघ कार्रवाई योग्य परिणामों के साथ सामने आएंगे। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत के द्वारा जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करना एक…
Read moreसीटू महासचिव तपन सेन ने आधार को पैन से लिंक करने के आदेश पर वित्त मंत्री को पत्र लिखा
सीटू महासचिव तपन सेन ने आधार को पैन से लिंक करने के सरकारी आदेश पर वित्त मंत्री को पत्र लिख मांग की हैं कि पैन लिंकेज कम से कम एक और एक वर्ष की अवधि के लिए नि: शुल्क हो व् इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए ताकि आम लोग प्रक्रिया का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहाँ कि आधार को हर चीज के साथ जोड़ने को लेकर हमें गंभीर आपत्ति है और यह हर चीज के लिए सार्वभौमिक और अनिवार्य है। इसके अलावा, यहां जिस तरह से पैन के साथ आधार लिंकेज के प्रावधान को लागू करने की मांग की जा रही है, उस पर गंभीर पुनर्विचार और समीक्षा की आवश्यकता है, क्या कहाँ पत्र के माध्यम से तपन सेन ने – “The Hon’ble Minister for Finance Government of India New Delhi-110001 Dear Madam, Sub: Govt order on AADHAR link with PAN The Finance Act, 2017 with effect from 1st April, 2017, has inserted section 139AA in the Income-tax Act, 1961, making it mandatory for a taxpayer who is eligible to obtain Aadhaar, to quote his/her Aadhaar in the application form for PAN…
Read moreश्रम-20 की स्थापना बैठक में काम के भविष्य के केंद्र में महिलाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण पर ध्यान केंद्रित
उद्घाटन सत्र में श्रम-20 के अध्यक्ष और भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने कहा कि 2023 में जी-20 की भावना के अनुरूप, विश्व की कार्य शक्ति एक परिवार है। उन्होंने जी-20 के विषय #एक पृथ्वी #एक परिवार#एक भविष्य पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अवधारणा विश्व स्तर पर श्रमिक आंदोलनों के लिए कैसे प्रासंगिक है। श्रम-20 बैठक में जी-20 में शामिल अन्य देशों के श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा, जी-20 के पिछले अध्यक्ष, इंडोनेशिया और अगले अध्यक्ष ब्राजील के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. के. साजी नारायणन ने कहा कि श्रम-20 बैठक कल सामाजिक सुरक्षा और महिला और काम के भविष्य के सार्वभौमीकरण पर एक संयुक्त बयान के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में दोनों विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। श्री सी. के. साजी नारायणन ने कहा कि आर्थिक संकट महिलाओं पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव डालता है, और इसलिए काम का भविष्य प्रमुख रूप से महिला कार्यबल पर निर्भर करता है, जिसे विश्व स्तर पर दिशा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में श्रम प्रवास…
Read moreजी20 लेबर20 की प्रारंभिक बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ अमृतसर पहुंचे
देश भर से ट्रेड यूनियन नेताओं और श्रम विशेषज्ञों के अतिरिक्त 20 देशों के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, विशेषज्ञ तथा श्रमिक नेता पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली लेबर20 (एल20) की प्रारंभिक बैठक के लिए पहुंच रहे हैं, जी20 का एक प्रमुख सहयोगी संगठन है लेबर20, जो दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों का एक वैश्विक समूह है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एल20 की उद्घाटन बैठक में अतिथि प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वर्ष 2023 में भारत की जी20 की अध्यक्षता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विश्व के साथ सहयोग करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, लेबर20 सहयोगी समूह की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या एल20 के अध्यक्ष होंगे। वह शहर में आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भारत के कई अन्य प्रमुख ट्रेड यूनियन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे हुए हैं। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल से शुरू हो रही एल20 बैठक के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आरंभिक बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास: सामाजिक सुरक्षा कोष की पोर्टेबिलिटी; अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण; कौशल प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन और नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं सरकारों की भूमिका तथा जिम्मेदारियां शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर श्रम परिदृश्य में आ रहे कुछ नए रुझान जैसे कि कार्य की बदलती स्थितियां; जी-20 के देशों में रोजगार के नए अवसर; सतत विकास के लिए सम्माननीय कार्य को बढ़ावा देना; वेतन के मुद्दे पर संगठन के देशों के अनुभवों को साझा करने के अलावा महिलाएं और काम के भविष्य पर भी अगले दो दिनों में एल20 के आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम में विचार-विमर्श के लिए प्रमुख विषय रखे जाएंगे। श्रम मुद्दों पर अपने अनुभव साँझा करेंगे जाने-माने विशेषज्ञ श्रम मुद्दों पर अपने विचार रखने वाले जाने-माने विशेषज्ञ जैसे प्रोफेसर संतोष मेहरोत्रा, डॉ. प्रवीण सिन्हा, प्रोफेसर रवि श्रीवास्तव, एडवोकेट सी के साजी नारायणन, तमिलनाडु के डॉ बी आर अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी से वाइस चांसलर प्रोफेसर एन संतोष कुमार और बिलासपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ए डी एन वाजपेयी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विचार-विमर्श में भाग लें और अपने अनुभवों से सभी भागीदारों को समृद्ध करेंगे। चुनिंदा मित्र देशों के अलावा विभिन्न जी20 देशों और संगठनों के श्रम विशेषज्ञ तथा ट्रेड यूनियन नेता उपरोक्त विषयों पर चर्चा करेंगे।
Read moreपहला श्रम20 (एल20) सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में होगा पहला श्रम20 (एल20) सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में आयोजित होगा। एल20, जी20 के तहत विभिन्न सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के श्रमिक संघों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हैं जो श्रम संबंधी मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से विश्लेषण और नीतिगत सिफारिशें प्रदान करते हैं। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एल20 के पहले सम्मेलन के आयोजन से संबद्ध अग्रणी राष्ट्रीय श्रमिक संघ है। इस बैठक के अलावा, एल20 सम्मेलन के प्रतिभागियों को अमृतसर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा।
Read moreकेंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने लेह (लद्दाख) का दौरा किया
केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने देश में मत्स्यपालन इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लेह (लद्दाख) का दौरा किया केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने समीक्षा बैठक कार्यक्रम के लिए केंद्रशासित प्रदेश लेह (लद्दाख) की यात्रा की। उनकी यह यात्रा 11 मार्च, 2023 को लेह (लद्दाख) से शुरू हुई थी और 12 मार्च, 2023 को कारग्यम सातू व फोबरांग में समाप्त हुई। इस यात्रा की सोच और उद्देश्य अन्य कार्यों सहित मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास को मजबूत करना था। इस तरह की समीक्षा बैठक कार्यक्रम देश के अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसमें श्री परशोत्तम रुपाला ने मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास के संबंध में लाभार्थियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत की है।
Read moreदिल्ली के सह श्रमायुक्त से मिला यूनियनो का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर मजदूरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य अचानक से बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बन्द करने का श्रमिक संगठनो ने किया विरोध दर्ज l बोर्ड की वेबसाईट को शीघ्र चलाने की मांग को लेकर की श्रम आयुक्त से मुलाकात । दिल्ली के श्रम सचिव सह श्रमायुक्त से मिला निर्माण मजदूर अधिकार अभियान से जुड़ी निर्माण क्षेत्र की यूनियनो के पदाधिकारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल l DBOCWW बोर्ड के द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण व नवीनीकरण के कार्य को अचानक से बन्द करने के मामले को लेकर दिल्ली के श्रम सचिव सह श्रमायुक्त से मिला। थानेश्वर दयाल ने बताया की बोर्ड के द्वारा 1मार्च 2023 से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य यह कहते हुए बन्द कर दिया की शीघ्र ही बोर्ड की अपनी वेबसाईट चालू कर दी जायेगी। लेकिन बोर्ड द्वारा अचानक से बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना पंजीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य अनिश्चितकाल के लिये बन्द करना पूर्णतया गलत एवं अव्यव्हारिक है।साथ ही मजदूरों के साथ अन्याय एवं उन्हे बोर्ड से मिलने वाली समाजिक सुविधाओ को लेने से वंचित करने का अनैतिक कदम है। निर्माण मजदूर अधिकार अभियान के संयोजक थानेश्वर…
Read moreफाइव डे वीक हैं बैंकिंग कर्मचारियों की पुरानी मांग
फाइव डे वीक हैं बैंकिंग कर्मचारियों की पुरानी मांग आल इंडिआ बैंक इम्पलाइसज एसोशिएशन के सर्कुलर के अनुसार “it has emerged that the total working hours can be increased by 40 minutes per day with cash transactions from 10 am to 4 pm and non-cash transactions upto 4-30 pm.” दरसहल यदि बैंकिंग कर्मचारियों को फाइव डे वीक मिलता है तो ऐसी स्थिति में प्रतिदिन कार्य के घंटे , कैश समय में भी बदलाव होगा l इस बारे में iba और इम्पलाइसज एसोशिएशन के मध्य वार्ता का दौर जारी हैं l आल इंडिया बैंक एम्पलॉईस एसोसियशन ने जो मार्च को सर्कुलर जारी किया हैं उसमेबताया गया हैं सदस्यों को याद होगा कि पिछले दौर की बैठक में आईबीए ने प्रस्तावित किया था कि 5 डे वीक के लिए प्रतिदिन के कार्यघण्टो को बढ़ाना होगा l सर्कुलर में कहाँ गया हैं कि इस मुद्दे को IBA आगे बढ़ा रहा हैं बैंकिंग कर्मचारियों कि अन्य मांगो पर भी वार्ता हुई हैं जिसमे पेंशन अपडेशन, और नई पेंशन से पुरानी पेंशन में कर्मचारियों को लाने कि मांग भी शामिल हैं l
Read moreजो पुरानी पेंशन बहाल करेगा , वही देश पर राज करेगा – शिवगोपाल मिश्रा
जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा , वही देश पर राज करेगा – शिवगोपाल मिश्रा,ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाना आरम्भ कर दिया हैं l वर्किंग कमेटी ने संकल्प लिया कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा , वही देश पर राज करेगा l जोधपुर में आयोजित AIRF की वर्किंग कमेटी में वैसे तो कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा पुरानी पेंशन बहाली का मसला छाया रहा l महामंत्री ने कहाकि सरकार मानती है उसके पास 2024 के लिए सिर्फ 400 दिन है , जबकि सरकारी कर्मचारियों के पास पुरानी पेंशन बहाली और भविष्य बनाने के लिए सर्फ 300 दिन ही है l ऐसे में अब हमें बिना वक्त गवाएं सड़क पर उतर जाना होगा, क्योकि अब हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प नही है l उन्होंने कहाकि 24 के पहले कई राज्यों में चुनाव होने है , इसलिए वोट की चोट देने के लिए हमे अभी से वातावरण के निर्माण में जुट जाना चाहिए ! महामंत्री ने कहा कि वैसे तो रेलकर्मियों की कई और भी गंभीर समस्या है , जिस पर हम लगातार…
Read more














