त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की जीत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत पर भाजपा मुख्यालय में क्या कहाँ त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की जीत है, नॉर्थ-ईस्ट के डेवलपमेंट के प्रति उनके विजन की जीत है। जिस तरह से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने के लिए हमारा नेतृत्व किया और मेघालय में भी हमारा संगठन हर बूथ तक पहुंचा, इस अथक प्रयास के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। ● त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार विजय अनायास ही नहीं हुई है बल्कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि और पूर्वोत्तर को भारत के विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के उनके अहर्निश कार्यों के बल पर संभव हुआ है। वर्षों तक पूर्वोत्तर के राज्यों की उपेक्षा की जाती थी, उसे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने विकास का केंद्र बिंदु बनाया है। ● मैं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के निष्ठावान, समर्पित और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता…

Read more

कांग्रेस के विरोध का दूसरा चरण

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने एक सर्कुलर जारी कर क्रोनी कपिटलिज़म की नीति के विरुद्ध आंदोलन को तेज करने की बात कही है l ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जो कार्यक्रम दिया है, उसके अनुसार 6 से 10 मार्च 2023 के बीच राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के कार्यालय के सामने ब्लॉक स्तर पर आंदोलन, 13 मार्च 2023 को राज्य मुख्यालय पर एक विशाल चलो राजभवन मार्च , जिला स्तर पर पर्दाफाश रैली आयोजित की जाएँगी l  

Read more

डॉ- कैलाश कदम बने महाराष्ट्र इंटक के अध्यक्ष

इंटक अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने हिन्द मजदूर कामगार संगठन के अध्यक्ष एवं पिंपरी चिंचवडी नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष डॉ- कैलाश कदम को महाराष्ट्र इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ- रेड्डी द्वारा यह नियुक्ति महाराष्ट्र इंटक कार्यकारिणी के सदस्यों और राज्य की यूनियनों की ओर से प्राप्त सिफारिशों के आधार पर की है। कदम लम्बे समय से इंटक से जुड़े हैं तथा कांग्रेस में भी खासा कद रखते हैं।

Read more

“Modi: Shaping a Global Order in Flux” पुस्तक की लॉन्चिंग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 22 फरवरी बुधवार को सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में “Modi: Shaping a Global Order in Flux” पुस्तक को लॉन्च किया और  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक परिवेश में भारत के बढ़ते कद और वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारत की अग्रणी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। “Modi: Shaping a Global Order in Flux” की प्रस्तावना भारत के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर  ने लिखी है जबकि इसके संपादक  सुजान चिनॉय (मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के महानिदेशक),  विजय चौथाईवाले (भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी) और उत्तम कुमार सिन्हा (मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में फेलो और प्रसिद्ध शिक्षाविद) हैं। कार्यक्रम में संपादकों के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्य सभा सांसद  अनिल बलूनी सहित कई गणमान्य एवं विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

Read more

एनटीपीसी लिमिटेड को ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है। यह छठी बार है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है। एनटीपीसी की संस्कृति की नींव हमेशा रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों को शामिल करना रही है। ATD बेस्ट अवार्ड्स उन संगठनों को मान्यता देते हैं जो प्रतिभा विकास के माध्यम से उद्यम प्रदर्शित करते हैं। एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट, यूएसए प्रतिभा विकास के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा संघ है । Photo NTPC

Read more