देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है।
यह छठी बार है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है। एनटीपीसी की संस्कृति की नींव हमेशा रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों को शामिल करना रही है।
ATD बेस्ट अवार्ड्स उन संगठनों को मान्यता देते हैं जो प्रतिभा विकास के माध्यम से उद्यम प्रदर्शित करते हैं। एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट, यूएसए प्रतिभा विकास के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा संघ है ।
Photo NTPC








