भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 22 फरवरी बुधवार को सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में “Modi: Shaping a Global Order in Flux” पुस्तक को लॉन्च किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक परिवेश में भारत के बढ़ते कद और वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारत की अग्रणी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। “Modi: Shaping a Global Order in Flux” की प्रस्तावना भारत के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर ने लिखी है जबकि इसके संपादक सुजान चिनॉय (मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के महानिदेशक), विजय चौथाईवाले (भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी) और उत्तम कुमार सिन्हा (मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में फेलो और प्रसिद्ध शिक्षाविद) हैं। कार्यक्रम में संपादकों के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई गणमान्य एवं विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।








