अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल इंटक ने कार्यक्रम का आयोजन किया वायनाड (केरल): गत दिनों 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केरल इंटक ने गत 7 और 8 मार्च को वायनाड में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य भर से सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अध्ययन वर्ग, संगोष्ठी और मोमबत्तियों आदि के साथ शपथ ग्रहण में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केरल शाखा इंटक के अध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के उपाध्यक्ष आर चन्द्रशेखरन ने देश की महिला श्रमिकों सहित सभी के लिए न्यूनतम वेतन 700 रुपये करने की मांग की। कार्यक्रम में लगभग 300 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महिला दिवस की शपथ ली। वायनाड जिला अध्यक्ष पी- पी- अली ने वायनाड में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और दो दिवसीय उत्सव के दौरान महिला कार्यकर्ताओं की सार्थक भागीदारी की सराहना की। इसके अलावा इंटक ने देश…
Read moreआरईसी और यूनिसेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए समझौता किया
गुरुग्राम – विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में ~75,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देने के लिए विज्ञान और शैक्षिक विकास इकाई (यूनिसेड) के साथ साझेदारी की है। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, आरईसी ने इस कार्य के लिए 9.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान आरईसी फाउंडेशन और यूनिसेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर श्री भूपेश चंदोलिया, सीएसआर प्रमुख, आरईसी फाउंडेशन और रश्मी कुमारी, सहायक कार्यक्रम निदेशक, यूनिसेड ने हस्ताक्षर किए। यूनिसेड अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति के साथ, नवीन शिक्षण प्रणालियों के माध्यम से शिक्षा की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। इस सहयोग के तहत यूनिसेड, सिद्धार्थनगर जिले के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट कक्षाएं और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शैक्षिक उपकरणों और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना, और उन्हें अकादमिक और रचनात्मक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है। हाल ही में,…
Read moreराष्ट्रीय सुरक्षा दिवस – सुरक्षा मानकों को पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन
सुरक्षा मानकों का पालन करने प्रतिवद्धता,जागरूक होने का दिन-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल सुरक्षा उपायों के महत्व पर चर्चा और सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। कारखानों और सार्वजनिक स्थानों में उन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है व् सुरक्षा मानकों का पालन करने और कार्य दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिवद्धता दर्शाने का दिन है । राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक ऐसा दिन है जब हम सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को बढ़ाने और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में एकीकृत करने का संकल्प लेते हैं। सुरक्षा का महत्व केवल कार्यस्थल पर ही नहीं है बल्कि हमें घर और सामाजिक जीवन में भी सुरक्षा के संबंध में सामाजिक जागरूकता होनी चाहिए। किस दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता हैं- 4 मार्च इस दिन के कुछ स्लोगन हमारी सुरक्षा हमारी आवशयकता हैं। सावधानी से सुरक्षा हैं। चर्चा कनेकट
Read moreविश्व वन्यजीव दिवस,3 मार्च
विश्व वन्यजीव दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन और वनस्पतियों के विषय में जागरूकता बढ़ाना है । इसका मुख्य उद्देश्य है दुनिया के वन्य जीवन और वनस्पतियों के बारे में बायो विविधता के संरक्षण के महत्व को उजागर किया जा सके। प्रतिवर्ष वन्य जीव दिवस किसी न किसी विशेष विषय को ध्यान केंद्रित करते हुए मनाया जाता है। इस दिन सरकारी व् गैर सारी सरकारी संगठन विविधता की गतिविधियों का आयोजन भी करते हैं जिससे कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता बढ़े।
Read moreगजल गायक पंकज उधास का निधन
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को निधन हो गया। पंकज उधास दुनिया से जाने से पहले संगीत की महान विरासत छोड़ गए। 72 वर्ष के के गजल गायक पंकज उधास की प्रसिद्ध फिल्मी गीतों में “चिट्ठी आई है आई है” “चांदी जैसा रंग है तेरा” ऐसे ही बहुत से फिल्मी गीत जिन्होंने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गजल गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया । प्रसिद्ध संगीतकार अनूप जलोटा ने पोस्ट कर कहां Shocking 😞…. Music legend & my Friend #PankajUdhas passes away. We extend our heartfelt condolences to his Family and loved ones during this difficult time. 🙏 pic.twitter.com/JT7f8tFMUn — Anup Jalota (@anupjalota) February 26, 2024 “Shocking …. Music legend & my Friend #PankajUdhas passes away. We extend our heartfelt condolences to his Family and loved ones during this difficult time. “
Read moreमहान स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी को श्रद्धांजलि
महान स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था । स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही । एक कवि में उनकी विशेष पहचान रही, महात्मा गांधी द्वारा ‘भारत की कोकिला’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी।
Read moreइंटक केंद्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन
राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने इंटक की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही इंटक अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने श्रमिक आंदोलन को मजबूत आधार देने में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया है। महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला इंटक कार्यकारिणी समिति में नौ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, 5 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 11 संगठन सचिव और 5 कार्य समिति सदस्य होंगी। इनमें से 8 झारखंड से और 7 पश्चिम बंगाल से हैं। Pic The Indian worker महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह ने श्रमिक आंदोलन में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया
Read moreदिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पूर्वी दिल्ली में समाचार पत्र विक्रेताओं से मुलाकात की और उन्हें गर्म कपड़े उपहार में दिये
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पूर्वी दिल्ली में समाचार पत्र विक्रेताओं से मुलाकात की और उन्हें गर्म कपड़े उपहार में दिये ये समाचार पत्र विक्रेता ही हैं जो इन समाचार पत्रों को हमारे दरवाजे पर पहुंचाते हैं तब जब हम में से अधिकांश सो रहे होते हैं। 2023 की आखिरी सुबह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने आज पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और पटपड़गंज के समाचार पत्र विक्रेताओं से मुलाकात की और उन्हें सम्मान के रूप में गर्म कपड़े उपहार में दिए। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि समाचार पत्र विक्रेताओं की हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है और मेरी आज की यात्रा उनके काम को मान्यता देने के लिए है। सचदेवा ने कहा है कि मोबाइल समाचार के इस डिजिटल युग में भी समाचारों की विस्तृत रिपोर्टिंग के अलावा स्थानीय महत्व की सैकड़ों खबरें हैं जो समाचार पत्रों द्वारा हम तक पहुंचाई जाती हैं और ये समाचार पत्र विक्रेता ही हैं जो इन समाचार पत्रों को हमारे दरवाजे पर पहुंचाते हैं तब जब हम में से अधिकांश सो रहे होते हैं।
Read moreभाजपा नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री स्व: अरुण जेटली की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री स्व:अरुण जेटली की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व: अरुण जेटली जी की जन्म जयंती पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद रमेश बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित भाजपा के अन्य नेतागण एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शीरी फोर्ट स्थिति अरुण जेटली पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री को याद किया। इस मौके पर भाजपा नेता श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा के महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया एवं श्रीमती कमलजीत सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मती योगिता सिंह, विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, अनिल बाजपेयी, प्रदेश मंत्री हरीश खुराना, रिलेशन विभाग के प्रमुख विक्रम मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता मती न्योमा गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, महिला मोर्चा महामंत्री मती प्रियल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read more














