उमंग उत्साह के साथ रंगो का पर्व होली

होली के रंग के साथ, होली का त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह त्यौहार ढेर सारी खुशिया रंगो में समेटे हुए  वसंत ऋतु के आने का सन्देश लिए आता है । एक और खास बात होली के पारंपरिक रीति-रिवाज , होली पर्व समाज में एकता, प्रेम, बंधुता का संदेश देता है।  होली की मस्ती रंगों की बौछार नाचना गाना और गुंजियो के साथ खुशिया साँझा करना, लाल, हरा गुलाबी  गुलाल लगाना यह इस त्यौहार में नया रंग  भर देता हैं। संगीत की ताल पर नाचना गाना और होली के गाने ” रंग बरसे ” ” होली खेले ” इस त्यौहार में उत्साह के नए रंग भर देते हैं । होली  के इस पावन अवसर  पर गुलाल लगा कर एक-दूसरे के साथ बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं । रंगों की बौछार, गुंजिया , ठंडाई से इस त्यौहार का आनंद और ज्यादा बढ़ जाता हैं ।  बचपन की यादों के झरोखे से याद आता हैं पहले घर के बड़ो को टीका लगा कर पैर छू कर आशीर्वाद लेना उसके बाद घर से होली खेलने निकलना।  माँ कहती थी पुराने कपडे पहनना रंगा लग कर खराब हो जाएँगे।…

Read more