एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की
एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में एनएचपीसी ने गुरुग्राम में 19-24 फरवरी 2024 तक आयोजित 23वें अंतर-सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक मेजबानी की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 फरवरी 2024 को पावरग्रिड और एनटीपीसी के बीच खेला गया। एक रोमांचक फाइनल मैच में एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया और 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टूर्नामेंट में पावरग्रिड की टीम पहले तथा बीबीएमबी टीम दूसरे रनर अप स्थान पर रही। श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। श्री उत्तम लाल ने अपने संबोधन में, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि खेल गतिविधियां स्वस्थ दिमाग और शरीर के विकास के लिए आवश्यक हैं। श्री उत्तम लाल ने सभी टीमों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एनएचपीसी अधिकारियों की भी सराहना की। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, टीएचडीसी, नीपको,…
Read moreएथलीटों की सफलता की कहानियां अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं -खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर
एथलीटों की सफलता की कहानियां अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं अनुराग सिंह ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित खेल चैंपियनों से बातचीत की एथलीटों ने भारत को अपनी सॉफ्ट पावर को मजबूत करने में मदद की है: श्री अनुराग सिंह ठाकुर उन्होंने कहा, एथलीटों के योगदान के कारण भारत ने अपनी सॉफ्ट पावर को भी मजबूत किया है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आने के लिए एथलीटों को धन्यवाद दिया। बातचीत में भाग लेने वाले एथलीटों ने कल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने हेतु आमंत्रित करने के लिए केंद्रीय मंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद दिया। गणतंत्र दिवस समारोह को टेलीविजन पर देखने से लेकर इसे वास्तविक रूप में देखने तक की अपनी यात्रा के बारे में भारतीय मुक्केबाज श्री गौरव भादुड़ी ने बताया कि वे इस गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने पर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। भारतीय पैरालिंपिक खिलाड़ी और निशानेबाज श्री सिंहराज…
Read moreबेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
बेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र बेंगलुरु का दौरा किया केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मौसम की उपयुक्त स्थितियों और खेलों के सर्वोत्तम बुनियादी ढांचे के साथ बेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा। ठाकुर ने खेल और एथलेटिक्स के प्रति उत्साह की सराहना की। उन्होंने अनुभवी खिलाडि़यों के सक्रिय रहने और अपनी अकादमियां शुरू करने, ज्ञान साझा करने, प्रशिक्षण या मूल्यांकन शिविरों में भाग लेने, खेलों में देश के नए प्रभुत्व में बहुमूल्य योगदान देने की प्रशंसा की। श्री ठाकुर ने देश भर के युवाओं को प्रभावित करने के लिए खिलाडि़यों से माई भारत के अंतर्गत अपनी प्रेरक कहानियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आग्रह किया श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि आगामी खेलो इंडिया युवा खेल तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश भर के प्रतिभागी भाग लेंगे। खेलो इंडिया प्रतिभा की पहचान करने, उसको प्रोत्साहन देने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लक्ष्य ओलंपिक पोडियम…
Read moreभाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने पहुंचे केंन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने पहुंचे केंन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर दिल्ली स्थित नजफ़गढ़ में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शामिल हुए व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर, राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डॉक्टर शुभू, दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read moreईस्ट दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट 17 से 36 साल के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।
पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद गौतम गंभीर ने ईडीपीएल लॉन्च किया, 10 टीमें हिस्सा लेंगी पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह का उद्घाटन रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने किया, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने भव्य ट्रॉफी और ड्राफ्ट टीमों का उनके मालिकों के लिए अनावरण किया। टीम की जर्सी भी लॉन्च की गई. यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरी बार इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सांसद गौतम को इतने बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने के लिये बधाई दी । और साथ ही कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलों इंडिया का प्रोग्राम देश भर में चल रहा है और इससे खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का मौक़ा मिल रहा है । Press Release
Read moreWPL 2023-मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत
WPL 2023 -डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया l एकतरफ़ा से मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को शिकस्त दी l हरमिनप्रीत कौर के 65 रन के योगदान से मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाये l हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर शानदार 65 रन बनाये हेली मैथ्यूज ने 47 व अमीलिया कर ने 45 रनों का योगदान दियाl बना डाला इतिहास हुआ ये कि गुजरात जायंट्स की 143 रन की हार टी20 महिला लीग में सबसे बड़ा अंतर हैं मुंबई इंडियंस से किसने कितने रन बनाए हरमनप्रीत 65 रन हेली मैथ्यूज ने 47 रन अमीलिया कर 45 रन साइका इशके ने 4 विकेट चटकाए गुजरात जायंट्स हेमलता 29 रन
Read moreयुवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी: श्री निसिथ प्रमाणिक
युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने आज नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। पहले दिन प्रतियोगी सत्र का आयोजन किया गया। राज्य युवा संसद (एसवाईपी) के उनतीस विजेताओं कोआज राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला। इस जूरी में श्री अनुराग शर्मा, सांसद लोकसभा, श्री मनोज तिवारी, सांसद लोकसभा, श्री संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथाश्री कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय शामिल थे। इस अवसर पर श्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि आज प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त किए गए विचार देश के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “युवाओं का विजन इस देश के लोकतंत्र जितना ही शक्तिशाली है तथा युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे”। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में अपनी अलग जगह बना रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत को आत्मनिर्भर बनाने में देश के युवाओं की…
Read moreपहला टेस्ट जीता भारत जडेजा की वापिसी
भारत बनाम आस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने आस्ट्रेलिया को पहला मैच हरा कर एक शुन्य से बढ़त बना ली हैं।जहाँ बल्लेबाज के रूप में रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा अक्षर ने भी 84 रन बनाये । रविंद्र जडेजा ने चोट से उबरने के बात बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के साथ 70 रन भी जड़ दिए। भारत ने पहला मैच जीतकर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बना ली हैं क्योंकि आस्ट्रलिया की टीम की पुरानी खेल रणनीति रही हैं।:छवि रविंद्र जडेजा ट्विटर से
Read more












