बेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र बेंगलुरु का दौरा किया
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मौसम की उपयुक्त स्थितियों और खेलों के सर्वोत्तम बुनियादी ढांचे के साथ बेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा। ठाकुर ने खेल और एथलेटिक्स के प्रति उत्साह की सराहना की। उन्होंने अनुभवी खिलाडि़यों के सक्रिय रहने और अपनी अकादमियां शुरू करने, ज्ञान साझा करने, प्रशिक्षण या मूल्यांकन शिविरों में भाग लेने, खेलों में देश के नए प्रभुत्व में बहुमूल्य योगदान देने की प्रशंसा की।
श्री ठाकुर ने देश भर के युवाओं को प्रभावित करने के लिए खिलाडि़यों से माई भारत के अंतर्गत अपनी प्रेरक कहानियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आग्रह किया
श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि आगामी खेलो इंडिया युवा खेल तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश भर के प्रतिभागी भाग लेंगे। खेलो इंडिया प्रतिभा की पहचान करने, उसको प्रोत्साहन देने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के माध्यम से सहायता देने की एक योजना है, ये सभी कदम विकसित भारत की अवधारणा में योगदान दे रहे हैं।







