मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एनयूपीपीएल तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज घाटमपुर (कानपुर) स्थित नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरे में कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा भी मंत्री के साथ थे। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति का आकलन किया। एनयूपीपीएल, एक कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र है। यह नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (उत्तर प्रदेश सरकार) का एक संयुक्त उद्यम है। केंद्रीय मंत्री ने एनयूपीपीएल के परिसर में पौधारोपण भी किया। रिलीज

Read more

हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा है-अरविंद केजरीवाल

प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली, 11 फरवरी, 2023,सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ‘‘एक्सपीरियंस शेयरिंग सेशन’’ के अंतर्गत विदेश में ट्रेनिंग लेकर आए दिल्ली और पंजाब सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद कर उनका अनुभव जाना। देश में शायद यह पहला मौका है, जब विदेश से ट्रेनिंग लेकर लौटे दो राज्यों (दिल्ली-पंजाब) के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने आपस में अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शिक्षा क्रांति की शुरूआत हो गई है। हमें मिलकर दिल्ली व पंजाब के स्कूलों को दुनिया का बेस्ट स्कूल बनाना है। पिछले 75 साल में पंजाब में किसी भी सरकार ने टीचर्स को विदेश ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा होगा। क्योंकि उनकी प्राथमिकता में शिक्षा नहीं थी। पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार ने अपने प्रिंसिपल को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेज कर संदेश दिया है कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा है। जब तक टीचर्स और प्रिंसिपल्स के अंदर सकारात्मक उर्जा नहीं आएगी, तब तक सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं किया जा सकता। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकारों की नीयत ठीक…

Read more

पहला टेस्ट जीता भारत जडेजा की वापिसी

भारत बनाम आस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने आस्ट्रेलिया को पहला मैच हरा कर एक शुन्य से बढ़त बना ली हैं।जहाँ बल्लेबाज के रूप में रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा अक्षर ने भी 84 रन बनाये । रविंद्र जडेजा ने चोट से उबरने के बात बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के साथ 70 रन भी जड़ दिए। भारत ने पहला मैच जीतकर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बना ली हैं क्योंकि आस्ट्रलिया की टीम की पुरानी खेल रणनीति रही हैं।:छवि रविंद्र जडेजा ट्विटर से

Read more

क्या चौथी बैठक में दिल्ली को मेयर मिलेगा

16 फरवरी को दिल्ली एमसीडी बैठक,सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। दिल्ली वालों को एमसीडी में मेयर का इंतजार है। देखना है कि क्या चौथी बैठक में दिल्ली वालों को उनका मेयर मिल सकेगा। पूर्व में तीन बार दिल्ली नगर निगम की बैठक हो चुकी है लेकिन तीनों बार हंगामे की वजह से मेयर का चुनाव टल गया था।

Read more

इंटक का मीडिया अभियान श्रमिक आवाज

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का अधिवेशन 22 और 23 फरवरी को तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है। इंटक कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा एक संगठन है जो कि 3 करोड़ से ज्यादा की सदस्यता का दावा कर चुका है। इंटक ने इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए #श्रमिकआवाज मीडिया कार्यक्रम भी शुरू किया है । देखना दिलचस्ब होगा की श्रमिक संगठन कैसे मीडिया सोशल मीडिया पर मजदूरों के मुद्दे उठाएगा।

Read more

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली ,केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिल कर सयुक्त विरोध कार्यक्रम में फैसला किया हैं कि एक साल तक अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे । महात्मा गांधी की शहीद दिवस पर आयोजित मजदूरों के राष्ट्रीय अधिवेशन में दस केंद्रीय श्रम संगठनों ने भाग लिया । हालाँकि इस सम्मलेन में देश का बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं था । ट्रेड यूनियनो के कार्यक्रम में राज्य/जिला/और क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करना हड़ताल और महापड़ाव के बारे में भी ट्रेड यूनियनो ने विचार मंथन किया हैं ।

Read more

हर घर को सीवर कनेक्शन परियोजना की समीक्षा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर घर को सीवर कनेक्शन और यमुना सफाई परियोजना की आज समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने सख्त निर्देश दिए कि दिल्ली में एक घर भी सीवर कनेक्शन से वंचित न हो। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ईस्ट दिल्ली में मार्च तक और नार्थ ईस्ट दिल्ली में जून 2023 तक 100 फीसद घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। हर घर सीवर कनेक्शन से यमुना को साफ करने में भी मदद मिलेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली को सीवर नेटवर्क से जोड़ना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि यमुना में जरा भी गंदा पानी न गिरने पाए। उन्होंने कहा कि हर घर को सीवर कनेक्शन और यमुना सफाई परियोजना की अब हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, मुख्य सचिव समेत दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ने पर बेहद गंभीरता से कार्य रही है। हर घर को सीवर नेटवर्क से जोड़ने से यमुना की सफाई…

Read more

दिल्लीवालों को नीली झील इको टूरिज्म स्थल के रूप में भेंट

दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज असोला भाटी अभ्यारण के अंतर्गत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के साथ साथ इको फ्रेंडली टूरिज्म स्थल विकसित करने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हर उचित कदम उठा रही हैं | इसी दिशा में आज विश्व आद्र्ता दिवस के अवसर पर केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्लीवालों को नीली झील इको टूरिज्म स्थल के रूप में यह भेंट दी जा रही है | दिल्ली के लोग परिवारों के साथ आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आंनद ले सकते हैं।

Read more

कांग्रेस ने एलआईसी एसबीआई के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किए

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर कांग्रेस का रुख सख्त होता जा रहा है कांग्रेस संसद से सड़क तक इस मुद्दे को लगातार उठा रही है इसी बीच कांग्रेस ने एलआईसी एसबीआई के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किए।कांग्रेस सांसद ने भी इस मांग को बार-बार उठा रही।

Read more