भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन
अंडर-19 क्रिकेट को भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को तैयार करने की एक प्लेटफ्रॉम के रूप में जाना जाता है। इस मंच ने भारत को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दम दिखाया। विराट, युवराज सिंह से लेकर कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में आए। जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण क्षण 14 नवंबर को देखने को मिला। जब भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला आखिरी गेंद तक चला और किसी को अंदाजा नहीं था कि मैच का नतीजा क्या होगा। भारत ने 338 रनों के विशाल लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल: मुकाबले का पूरा हाल अंडर-19 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी और दोनों टीमों के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती थी। पाकिस्तान ने पहले…
Read more






