कोच्चि यात्रा करने के लिए 10 बाते
कोच्चि यात्रा करने के लिए 10 बाते पर्यटन- यदि आप यात्रा करने, भ्रमण करने या फिर प्राकृतिक सौंदर्य प्रेमी हैं, तो आप केरल के कोच्चि जैसे खूबसूरत स्थान,जगह के बारे में जरूर जानना चाहेंगे। कोच्चि को कोचीन के नाम से भी जाना जाता हैं। एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट के कोच्चि की सांस्कृतिक विरासत बहुत पुरानी,अद्वितीय और विविध है। कोच्चि एक प्रायद्वीप और एक विशिष्ट संस्कृति वाला छोटे द्वीपों का संग्रह है। यह जगह आपको उस दौर में ले जाती है जब यह शहर डच और चीनियों का घर था। फोर्ट कोच्चि के ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थल इसके सबसे अधिक देखे जाने वाले आकर्षण हैं। यदि टूर पर आप बस पकड़ने के बजाय पैदल ही किसी शहर का भ्रमण करना पसंद करते हैं, तो कोच्चि आपके लिए अवश्य जाने वाली जगह है। यह लेख उन 10 चीजों के बारे में बताता है जो आप कोच्चि में होने पर कर सकते हैं, इसलिए पढ़ें और जानें: मट्टनचेरी पैलेस देखें मट्टनचेरी पैलेस खूबसूरत कोच्चि में एक लोकप्रिय अवश्य देखने योग्य स्थान है। यह दो मंजिला महल केरल मंदिर वास्तुकला के सिद्धांतों का पालन करता है, भले ही पुर्तगालियों ने मुख्य रूप से इसके डिजाइन…
Read moreपर्यटन स्थल वायनाड प्राकृतिक सुंदरता समेटे
आज हम चर्चा कर रहे हैं वायनाड पर्यटन स्थल की सैर के बारे में घूमना-फिरने के बारे में । दक्षिण भारत में केरल राज्य के वायानाड में हरियाली और सुंदर झरनों की बात करें तो शायद आपके मन में भी वायनाड को जानने की उत्सुकता जरूर जागेगी। केरल में वायनाड एक सुंदर हरा-भरा स्थान जिसकी खूबसूरती टूरिस्ट को अपनी तरफ खींच लेती है। हमने भी इसके बारे में सुना ही था। हमने यात्रा को कोझीकोड से शुरू किया गया जो की एक कार द्वारा की गई यात्रा थी। कोझीकोड से वायानाड पहुँचने में लगभग ढाई घंटे का समय लगता हैं व् 85 किमी की दूरी पर है। हमारी यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी मन में उत्सुकता थी वायानाड के बारे में जानने की । आगे बढ़ते चले और यात्रा के दौरान पहाड़, चाय के सुन्दर हरे बाग देखने को मिले। घुमावदार सड़कों से जैसे-जैसे हमारी कार आगे बढ़ रही थी हरियाली, सुंदर पेड़, चाय और कॉफी के बाग और छोटी-छोटी मार्किट दिखाई दे रही थी। भैया को कार रोकने के लिए बोला ओर खड़े होकर चाय के बागानों को निहारते रहे, बहुत ही सुखद अनुभव था। चाय…
Read moreचर्चा केरल के कोष़िक्कोड बीच की
चर्चा केरल के कोष़िक्कोड बीच की आज हम चर्चा कर रहे हैं केरल यात्रा के कोष़िक्कोड बीच की सैर के बारे में। कोष़िक्कोड बीच जिसको ‘कालीकट’ भी बोला जाता है। मुख्य पर्यटन स्थलों घूमना-फिरने में से एक साथ-साथ जिसका ऐतिहासिक महत्व भी है। कोझिकोड के ऐतिहासिक महत्व की बात करें तो बताया जाता है, की यहाँ पर वास्को-द-गामा पहली आया था। प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए शाम के समय इस बीच का नजारा दर्शनीय होता है बड़ी संख्या में लोग इस बीच पर आते हैं। और सुबह के समय लोगों को बीच के किनारे टहलते हुए, घूमना-फिरना देखा जा सकता है। कैसे पहुंचे – कोष़िक्कोड बीच रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर है। एयरपोर्ट-अगर एयरपोर्ट से इसकी दूरी की बात की जाए तो लगभग 30 किलोमीटर है। दिल्ली मुंबई बंगलौर इत्यादि से कोष़िक्कोड फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन-कोष़िक्कोड बीच रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर है। पर्यटन की दृष्टि से समय -अगर कोझीकोड बीच पर जाने के सुगम समय की बात करें तो केरल में सामान्यत नवंबर से फरवरी का समय पर्यटन के दृष्टि से अनुकूल माना जाता है। साउथ इंडियन डिशेज-कोष़िक्कोड बीच के आसपास कई…
Read more







