कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसे मनाया  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अक्टूबर रोड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था । सभी कार्यकर्ताओ की इच्छा थी राहुल गांधी से मिले। अलग-अलग ढंग से सब अपने नेता का जन्मदिन मनाना चाहते थे। कुछ कार्यकर्ता केक लेकर आए थे, तो कुछ बड़े-बड़े फूलों के हार लेकर आए थे तो कुछ सूत की मालाओं के साथ आए थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी  इच्छा पूरी हुई क्योंकि राहुल गांधी ने आए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अपने कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने का आह्वान किया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया की “पर्यावरण की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है और इस कर्तव्य के निर्वहन के लिए हमारे आदर्श श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस से बेहतर दिन और क्या हो सकता है?” जननायक आदरणीय…

Read more