भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा
Ai representative image
भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता
भारत vs वेस्टइंडीज- तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ में पहला मैच वेस्टइंडीज और भारत के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की पारीवेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और उनके दोनों बल्लेबाज कैंपबेल और ग्रेस ने बहुत अच्छे से पारी को संभाला। कैंपबेल ने 60 गेंद में 62 रन बनाए, उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। ग्रेस ने 108 गेंद में 101 रन बनाए और उन्हें भी कुलदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हुए, अगले दो बल्लेबाज 13 और 12 रन बनाकर आउट हो गए। अजंगो ने 43 गेंद पर 58 रन बनाए, उसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। उसके बाद के बल्लेबाज भी जल्दी से आउट हो गए।आखिरी बल्लेबाज ने 32 गेंद में 24 रन बनाए, जिससे कि वेस्टइंडीज एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा। इस तरह वेस्टइंडीज ने कुल 295 रन बनाए, जो एक सम्मानजनक पुख्ता स्कोर लग रहा था। भारतीय गेंदबाज़ीभारत के सफल गेंदबाजों में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं कृष्णा ने 10 ओवर में…
Read moreभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते
सफलता भरा सितम्बर 2026 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सितंबर में लगातार दो खिताब जीते। पहले एशिया कप में आठवीं बार चैंपियन बनी और उसके बाद एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सितंबर में लगातार उत्कर्ष प्रदर्शन किया। सितंबर 2026 भारतीय महिला क्रिकेट के लिए उपलब्धियों भरा रहा। सबसे पहले महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार अपने नाम किया। उसके बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। दोनों प्रतियोगिताओं में टीम का संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या विपरीत परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता। भारतीय टीम ने सभी क्षेत्रों में निरंतरता दिखाई। महिला एशिया कप 2026 (दुबई) विवरण आंकड़ा फाइनल परिणाम भारत बनाम श्रीलंका भारत 72 रन से विजयी (183/5 बनाम 111) सबसे तेज़ फिफ्टी शैफाली वर्मा (फाइनल) 24 गेंदों में अर्धशतक पिछला रिकॉर्ड स्मृति मंधाना (2022) 25 गेंदों में अर्धशतक ओपनिंग पार्टनरशिप शैफाली-मंधाना (फाइनल) 129 रन – टूर्नामेंट रिकॉर्ड प्लेयर ऑफ सीरीज़ शैफाली वर्मा 236 रन (कुल टूर्नामेंट) शैफाली के अर्धशतक थाईलैंड / बांग्लादेश / फाइनल 64 / 64 / 68 श्री चरणी का स्पेल फाइनल 4/20 श्री चरणी के 2026 विकेट कैलेंडर…
Read moreरविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर
रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा स्थापित नाम हैं। उन्होंने केवल अपने प्रदर्शन से ही नहीं, बल्कि क्रिकेट की बारीकियों को समझकर भी अपनी पहचान बनाई। भारत के क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपना जन्मदिन 17 सितम्बर को मनाएंगे। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। रविचंद्रन अश्विन R Ashwin biography in Hindi कद: लगभग 6 फीट 2 इंच (188 सेमी)खेल भूमिका: ऑलराउंडर, ऑफ-स्पिन गेंदबाज़बल्लेबाज़ी: दाएं हाथ सेगेंदबाज़ी: दाएं हाथ की ऑफ ब्रेकपसंदीदा खेल: क्रिकेटजर्सी नंबर: 99 आइए नजर डालते हैं उनके क्रिकेट करियर और आंकड़ों पर। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अश्विन। टेस्ट करियर:- अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट । अनिल कुंबले के 619 विकेट के बाद है । सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/59 है, 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में उन्होंने 3,503 रन बनाए। वनडे करियर: 116 वनडे मैचों में 156 विकेट और 707 रन उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/25 है, जो 2015 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ थी T20I करियर:- 65 T20I मैचों में 72 विकेट और 184 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ श्रीलंका के खिलाफ T20I प्रदर्शन4/8 है तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 287 मैच, 765 विकेट और 4,394 रन बनाए। क्रिकेट…
Read moreसूर्यकुमार यादव ‘SKY’ भारतीय क्रिकेट का सितारा
सूर्यकुमार यादव 14 सितंबर 2026 को 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें SKY नाम से ढेरो बधाई शुभकामनाएं मिल रही हैं। T20 क्रिकेट में उनकी 360-डिग्री बल्लेबाजी ने पुरानी सीमाएं बदल दीं। सूर्यकुमार यादव SURYA KUMAR YADAV – International Career Stats T20I Matches 113 Runs 3272 Avt 36.35 SR 162.94 ODI 37 Runs 773 Avg 25.76 SR 105.02 SKY नाम कैसे बना पहचान? SKY नाम उनके नाम के पहले अक्षरों से बना है। सूर्यकुमार यादव के नाम से S, K और Y मिलते हैं। यही मिलकर ‘SKY’ बनाता है। जब हौंसले बुलंद होते हैं तो आसमा भी दूर नहीं। यह नाम गौतम गंभीर ने दिया था। यह नाम उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बन गया। बचपन और परिवार: 14 सितंबर 1990 को मुंबई में जन्मे सूर्य का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से है। बचपन में उन्होंने वाराणसी में क्रिकेट की बुनियादी शिक्षा ली। वे मुंबई के अनुशक्ति नगर क्षेत्र में बड़े हुए। BARC क्रिकेट ग्राउंड का उनके शुरूआती करियर में अहम् योगदान हैं ।12 साल की उम्र में उन्होंने वेंगसरकर अकादमी में दाखिला लिया। मुंबई क्रिकेट: घरेलू क्रिकेट का दौर 2010 में…
Read moreShubman Gill: 8 सितंबर को 27 साल के हुए टीम इंडिया के कप्तान
Shubman Gill जन्मदिन विशेष | 8 सितंबर शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट में एक चमकता नाम हैं ।अपनी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दरवाजा खटखटाया । अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराते हुए अपने सफर की शुरुआत की। बचपन में ही दिखने लगी थी क्रिकेट की चमक 8 सितंबर को पंजाब के फाजिल्का में शुभमन गिल का जन्म हुआ। पंजाब से आया यह खिलाड़ी आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हो चुका है। शुभमन के क्रिकेट करियर की नीव बचपन में पड़ चुकी थी । उनके पिता ने उनकी रुचि और योग्यता को देखकर यह पहचान लिया था । उनमें क्रिकेट की खास प्रतिभा है। इसके बाद उन्होंने शुभमन को मोहाली में क्रिकेट कोचिंग के लिए भेजा। उनके पिता ने खुद उन्हें प्रशिक्षण दिया और उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट रहा। अंडर-19 विश्व कप ने बदली शुभमन गिल की पहचान मात्र 14 साल की उम्र में शुभमन ने कमाल कर दिया। उन्होंने पंजाब के अंडर-16 क्रिकेट में हिस्सा लिया। यहाँ उन्होंने 587 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। इसी परफॉरमेंस के साथ उन्होंने अपनी उभरती प्रतिभा का संदेश दे दिया। 2018 का अंडर-19 विश्व कप उनके करियर का सबसे…
Read moreअभिषेक शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ
हैंडसम अभिषेक शर्मा, चार्मिंग अंदाज – ग्राउंड पर चौके और छक्कों की झड़ी जन्म: 4 सितंबर 2000जन्मस्थान: अमृतसर, पंजाबबल्लेबाजी: बाएं हाथ के बल्लेबाजगेंदबाजी: स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्सभूमिका: ऑलराउंडर हैंडसम अभिषेक शर्मा, चार्मिंग अंदाज लेकिन जैसे ही बल्लेबाजी करने आते हैं, यही शांत चेहरा आक्रामक तेवर दिखाने लगता है। ग्राउंड पर चौके और छक्कों की झड़ी लगना शुरू हो जाता है। बेखौफ बल्लेबाजी भारतीय क्रिकेट इतिहास में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक से पहचान बनाई और कुछ ने अपने अंदाज से। अभिषेक उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी और हार्ड हिटिंग की क्षमता से T20 क्रिकेट में डोमिनेट किया। 4 सितंबर 2000 को अमृतसर में अभिषेक शर्मा का जन्म हुआ। बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म गेंदबाज के रूप में जाने जाने वाले अभिषेक एक डैशिंग अटैकिंग ऑल राउंडर के रूप में जाने जाते हैं। ने 6 अक्टूबर 2017 को पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी) में पदार्पण किया 2024 में उन्होंने डेब्यू किया और उसके बाद लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। चार साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति रुझान चार साल के थे तब से उन्होंने क्रिकेट के प्रति रुझान दिखा दिया था। उनके खेल…
Read moreHappy Birthday इशांत शर्मा
इशांत शर्मा: रफ्तार, जुनून और 311 विकेट आज क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्मदिन है। इशांत शर्मा: दिल्ली की गलियों से लॉर्ड्स तक… एक लंबी कद-काठी… बॉलीवुड स्टार जैसी पर्सनैलिटी… और हाथ में वो गेंद, जिसने दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया – नाम है… इशांत शर्मा। 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे इशांत ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। लंबा कद, तेज रफ्तार और गेंद को पिच से उछालने की काबिलियत… यही उनकी पहचान बनने लगी। सिर्फ 18 साल की उम्र में, साल 2007 में इशांत ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। शुरुआत आसान नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव था, सामने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज थे… लेकिन इशांत के पास था एक अलहदा स्टाइल… उनकी तेज गेंदबाजी और उछाल। तेज क्रिकेट की दुनिया में गेंदबाजों को उनके स्टाइल, पैशन और ऊर्जा से जाना जाता रहा है। ऐसे में जब इशांत आए तो इंडियन फैंस भी उनमें एक जबरदस्त तेज गेंदबाज को देख रहे थे। Charcha Connect on Facebook – https://www.facebook.com/share/p/1JPXipL4Yc https://www.instagram.com/p/DcxnrSaIfzB धीरे-धीरे इस युवा गेंदबाज पर भारतीय टेस्ट टीम का भरोसा बढ़ता चला गया। लेकिन इशांत शर्मा के…
Read moreलॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
लॉर्ड्स पर जीत- क्रिकेट में कुछ सफलताएं ऐसी होती हैं जो सिर्फ सफलता नहीं , बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बन जाती हैं । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड पर मिली जीत भी ऐसी ही एक उपलब्धि है। लॉर्ड्स पर जीत- यह जीत सिर्फ 270 रन के बड़े अंतर से हासिल की गई सफलता नहीं, बल्कि उस सफर का प्रतीक है जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट ने वर्षों की मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर नई पहचान बनाई है। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने सकारात्मक सोच के साथ खेल दिखाया। स्मृति मंधाना ने 83 रन – संयमित पारी पहली पारी में सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 83 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हरमनप्रीत की पारी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन बनाकर मध्यक्रम को संभाला, जबकि दीप्ति शर्मा के 57 रन भारत को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में अहम साबित हुए। दूसरी पारी में मैच पर पकड़ मजबूत दूसरी पारी में भारत ने मैच पर पूरी तरह अपनी पकड़ मजबूत कर ली। यास्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन की पारी खेली। उन्होंने धैर्य…
Read moreगुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मैच-गुजरात की जीत गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स मैच बेहद रोमांचक रहा, क्योंकि दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसी स्थिति थी। बेहद दबाव भरे इस मुकाबले से जिस रोमांच की उम्मीद शुरू से की जा रही थी, मैच में वही देखने को मिला। शुरुआत में दबाव दिखा राजस्थान रॉयल्स पर शुरुआत में दबाव दिखा और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। राजस्थान की इस पारी में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब वैभव सूर्यवंशी, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस मैच में खुद को एंकर की भूमिका में रखा। रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक पाया जहां दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक पाया, ऐसे समय में वैभव सूर्यवंशी ने लगातार धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। जब मौका मिला तो उन्होंने बहुत आक्रामक शॉट लगाए और जब मैच उस स्थिति में आया कि वह खुलकर अपने हाथ दिखा सकते थे, तो उन्होंने टॉप गियर में बल्लेबाजी शुरू कर दी और ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाए।…
Read more
















