राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन  करते हैं। राजीव गांधी जी का नाम भारत में कंप्यूटर क्रांति, तकनीकी बदलाव, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार के अध्याय के आरम्भ से जुड़ा है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने यह समझा कि भविष्य में विज्ञान और तकनीक भारत की प्रगति में ,महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके प्रयासों ने देश में आधुनिक तकनीक के लिए नई सोच और नई संभावनाओं का रास्ता खोला। भारत में कंप्यूटर, कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी भारत में कंप्यूटर, कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के विकास की बात होती है तो पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी जी के दौर का जिक्र जरूर आता है। आज कंप्यूटर और तकनीक हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन 1980 के दशक में स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस समय कंप्यूटर आम लोगों के लिए नई और कुछ हद तक अनजानी चीज थी। राजीव गांधी जी ने उस समय यह समझने की कोशिश की कि आने वाले वर्षों में तकनीक भारत…

Read more

दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत पोस्टर चिपकाने जैसे साधारण कार्य से की थी, वही आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियाँ निभाएगा, विधानसभा चुनावों में पर्यवेक्षक और समन्वयक के रूप में कार्य करेगा, देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेगा और टीवी बहसों में अपनी पार्टी का प्रभावी पक्ष रखेगा। शक्ति नहीं, सेवा के लिए राजनीति यह कहानी है दीपक शर्मा की- एक ऐसे युवा की, जिसने कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। उनके लिए राजनीति शक्ति प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा, जनकल्याण और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। दृढ़ इच्छाशक्ति से जनसेवा तक दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्मे दीपक शर्मा का जीवन इस बात का प्रमाण है कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए असाधारण परिस्थितियों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट उद्देश्य की आवश्यकता होती है। संघर्ष, सामाजिक सरोकार, वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा-दृढ़…

Read more

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ‘x’ एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर INCDelhi कार्यालय में पूर्व सांसद एंव उनके बेटे SandeepDikshit जी के साथ उन्हें नमन कर याद किया। उनके द्वारा करवाए गए तमाम विकास कार्यों एंव दिल्ली के प्रति प्रेम को जनता याद कर रही है।”

Read more

कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसे मनाया  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अक्टूबर रोड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था । सभी कार्यकर्ताओ की इच्छा थी राहुल गांधी से मिले। अलग-अलग ढंग से सब अपने नेता का जन्मदिन मनाना चाहते थे। कुछ कार्यकर्ता केक लेकर आए थे, तो कुछ बड़े-बड़े फूलों के हार लेकर आए थे तो कुछ सूत की मालाओं के साथ आए थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी  इच्छा पूरी हुई क्योंकि राहुल गांधी ने आए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अपने कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने का आह्वान किया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया की “पर्यावरण की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है और इस कर्तव्य के निर्वहन के लिए हमारे आदर्श श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस से बेहतर दिन और क्या हो सकता है?” जननायक आदरणीय…

Read more