इंटक केंद्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन
राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने इंटक की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही इंटक अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने श्रमिक आंदोलन को मजबूत आधार देने में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया है। महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला इंटक कार्यकारिणी समिति में नौ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, 5 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 11 संगठन सचिव और 5 कार्य समिति सदस्य होंगी। इनमें से 8 झारखंड से और 7 पश्चिम बंगाल से हैं। Pic The Indian worker महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह ने श्रमिक आंदोलन में महिलाओं के योगदान पर भरोसा जताया
Read moreआज जन्मदिन हैं प्रसिद्द अभिनेता इमरान हाशमी का
इमरान अनवर हाशमी – अभिनेता जन्म मुंबई में हुआ पहली फिल्म – फुटपाथ कुछ अन्य फिल्मे – मर्डर, गैंगस्टर, द डर्टी पिक्चर, हमारी अधूरी कहानी तीन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार पा चुके हैं इमरान हाशमी Happy Birthday to Emraan Hashimi #Birthday #Bollywood #bollywoodupdate #emranhashmi #Charcha_Connect #Entertainment #happybirthday #Mumbai
Read moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया 3 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन कारपोरेट सेक्टर से कार्यस्थल पर योग प्रकोष्ठ स्थापित करने की अपील की योग महोत्सव 2023, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 100 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत के तहत आज नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि,’योग के प्रचार और इसकी व्यापक स्वीकृति ने भारत को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है’। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के महत्व को रेखांकित करते हुए आज सोमवार को ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अपील की कि- “योग दिवस के सौ दिनों के साथ, आप सभी से इसे उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करता हूं। और, अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया है, तो जल्द से जल्द इसे अपनाएं व जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।” तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी व केंद्रीय राज्य मंत्री, आयुष और महिला…
Read moreबातों ही बातों में कमला नगर मार्किट की सैर
कमला नगर मार्केट के बारे में अगर बात की जाए तो नॉर्थ केंपस के साथ सटी एक ऐसी मार्केट है जहां आपके लिए नए ट्रेंड्स से लेकर ट्रेडिशनल ऑप्शन भी मौजूद हैं l कमला नगर मार्केट को युवा मार्केट की पसंदीदा मार्कीट्स में से एक माना जाता हैं और हो भी क्यों न नजदीकी भी हैं l नॉर्थ कैंपस के नजदीक होने के कारण यहाँ युवाओं की बड़ी उपस्थिति रहती है l नए ट्रेंड्स के साथ ट्रेडिशनल ऑप्शन भी मौजूद हैं ब्रांड्स के साथ आपको किफायती विकल्प भी यहाँ देखने को मिलेंगे l बंगला रोड, कमला नगर , कोल्हापुर रोड ये सभी नजदीकी मार्कीट्स हैं जहाँ आप एक दिन में घूम भी सकते हैं शॉपिंग भी कर सकते हैं और लजीज पकवान का आनंद भी ले सकते हैं l खाने की लजीज दुकाने जो की अपने व्यंजनों की खुशबु से आपको अपनी तरफ खींच लेती हैं l बेड़मी पूरी,छोले भठूरे,कचौरी,गोल गप्पे , दही भल्ले क्या क्या खाए यह सोच कर कुछ आगे बढ़ कर भेल पूरी खाने का मन करता हैं l
Read moreमसाला बोर्ड ने 36वीं वर्षगांठ मनाई
श्री राजेश अग्रवाल आईएएस, अपर सचिव, वाणिज्य मंत्रालय ने कोच्चि में मसाला बोर्ड की 36वीं वर्षगांठ समारोहों का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ निर्यात बाजारों का विविधीकरण और मसाला सेक्टर में ब्रांड भारत का सृजन भारत को मसालों के निर्यात में अधिक टिकाऊ और गतिशील बनाने में सहायता करेगा। यह समस्त मूल्य श्रंखला को सुदृढ़ बनाएगा। ‘‘ मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए, अपर सचिव ने विचार व्यक्त किया, ‘‘ अगर अर्थव्यवस्था के भीतर अधिक मूल्य वर्धन होता है तो यह सेक्टर को और अधिक लचीला बना देगा। ‘‘ उन्होंने मसाला सेक्टर में और अधिक वृद्धि तथा विकास करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा सार्वजनिक-निजी साझीदारियां करने की भी अपील की। समारोह में निर्यातकों एवं अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए, मसाला बोर्ड के सचिव आईएफएस श्री डी. साथियन ने जानकारी दी कि बोर्ड 2030 तक मसालों के निर्यात में 10 बिलियन डॉलर अर्जित करने के लिए कार्यनीति बनाता रहा है और उन्होंने हितधारकों से प्रमुख संभावित तथा उभरते बाजारों पर तथा सामूहिक कार्रवाई मसालों के व्यापार में आने वाली बाधाओं पर अंतदृष्टि के लिए अनुरोध किया। अपनी 36वीं वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में, निर्यात को दोगुना करने पर मसाला उद्योग के अग्रणी…
Read moreहर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन
स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के तहत, देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी। इसके साथ ही, 14 फरवरी 2023 को सभी एबीएचडब्ल्यूसी में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ थीम के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी एबी-एचडब्ल्यूसी में मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। “साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।“ डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, ” चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं!” Press Release
Read more









