टी20 गेंदबाज का वर्चस्व: जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह- टी20 को बल्लेबाज-प्रधान खेल के रूप में देखा जाता है। इसी प्रारूप में भारत का एक खिलाड़ी अलहदा स्थान पर हैं । जिन्होंने इस सोच को बदल दिया हैं नाम है Jasprit Bumrah। वह मौजूदा दौर में अलग खड़े दिखाई देते हैं। उनकी सटीक गेंदबाजी, विविधता और बेहद मजबूत मानसिकता ने उन्हें एक अलग स्थान दिलाया है। एक नजर उनके ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड पर । बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से ज्यादा विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट लगभग 6 से 6.5 के बीच रहा है। यह इस फॉर्मेट में काफी किफायती माना जाता है। Jasprit Bumrah bowling analysis आज के समय में जहां गेंदबाज 7 या 8 रन प्रति ओवर खर्च कर देते हैं। बुमराह का अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण और विविधता बल्लेबाजों को उनके सामने खुलकर खेलने का मौका नहीं देती। बुमराह की गेंदबाजी की गहराई और ताकत निर्णायक मैचों के उन चरणों में दिखती है। जहां से वह मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ लाते हैं। वह सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं, बल्कि मैच की दिशा और दशा बदलने वाले खिलाड़ी हैं। चाहे पावरप्ले में नियंत्रण बनाना हो या डेथ ओवर्स में…
Read more





