कामगारों के लिए साफ़ पानी की व्यवस्था हो

तापमान 50 के पार -कामगारों के लिए साफ़ पानी की व्यवस्था हो 

दिल्ली में बढ़ते हुए तापमान के कारण जनजीवन मानो थम सा गया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों में तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं दिल्ली का तापमान 52 डिग्री तक दर्ज किया गया अनुमान है कि यह आज तक का सबसे ज्यादा तापमान था।
इसी को देखते हुए दिल्ली के श्रम विभाग दिल्ली सरकार द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए जिसके अंतर्गत कामगारों के लिए साफ़ पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा पंखे या कूलर की व्यवस्था भी हो। श्रमिकों को जागरूक किया जाये की कैसे वो हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं ।

इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं जिसके अंतर्गत श्रमिकों को 12 बजे से 3 बजे तक काम नहीं करना होगा और उनका वेतन भी नहीं काटा जाएगा। दूसरी भाषा में कहें तो 12 से 3 बजे तक का समय सवेतन छुट्टी का रहेगा।

इसी बीच कुछ श्रमिक नेताओं का यह कहना है कि निश्चित रूप से यह फैसला श्रमिकों के हित में है परंतु इन निर्देशों को लागू करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाने चाहिए। श्रमिक नेता दीपक शर्मा का कहना है यह सामाजिक सरोकार का विषय है जिस तपती दुपहरी में हम लोग घर पर सहज नहीं है , श्रमिक भाई श्रम कर रहे होते है। उनके लिए  पंखे कूलर की व्यवस्था व साफ पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। ऐसे मौसम में पानी की कमी न हो इसलिए पेय प्रदार्थ भी मुहाया कराए जाने चाहिए।

निर्माण मजदूर अधिकार अभियान की ओर से थानेश्वर दयाल ने श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर कुछ सुझाव सांझा किए हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि श्रम विभाग द्वारा तत्काल एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में प्रचार एवं मीडिया में जानकारी दी जाए तत्काल एक राहत कमेटी का गठन किया जाए जो दिल्ली के बढ़ते तापमान से बचाव के संबंध में शीघ्र निर्णय ले सके। उपरोक्त निर्देशों के पालन हेतु श्रम विभाग एवं ट्रेड यूनियन की सयुक्त टीम का गठन किया जाए। तत्काल एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाए जिसमें श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

Japan Council of Metalworkers’ Union (JCM) Meeting Held

New Delhi: On July 25, 2024, a delegation of leaders of Japan Council of Metal Workers’ Unions met INTUC leaders at INTUC Hqrs. Experiences of Indian Trade Union and Japanese…

बीएमएस ने मनरेगा को 200 दिन तक बढ़ाने की मांग की

भारतीय मजदूर संघ ने प्रत्येक परिवार के लिए 200 दिनों के लिए मनरेगा का विस्तार करने की मांग की और मनरेगा में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के काम को शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =

You Missed

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.