रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन  भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा स्थापित नाम हैं। उन्होंने केवल अपने प्रदर्शन से ही नहीं, बल्कि क्रिकेट की बारीकियों को समझकर भी अपनी पहचान बनाई।

भारत के क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपना जन्मदिन 17 सितम्बर को मनाएंगे। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

रविचंद्रन अश्विन R Ashwin biography in Hindi

आइए नजर डालते हैं उनके क्रिकेट करियर और आंकड़ों पर। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अश्विन।

टेस्ट करियर:- अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट । अनिल कुंबले के 619 विकेट के बाद है । सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/59 है, 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ

 बल्लेबाजी में उन्होंने 3,503 रन बनाए।

वनडे करियर: 116 वनडे मैचों में 156 विकेट और 707 रन

 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/25 है, जो 2015 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ थी

T20I करियर:- 65 T20I मैचों में 72 विकेट और 184 रन बनाए।

 उनका सर्वश्रेष्ठ  श्रीलंका के खिलाफ T20I प्रदर्शन4/8 है

 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 287 मैच, 765 विकेट और 4,394 रन बनाए।

क्रिकेट की शुरुआत

17 सितंबर 1986 को चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन का जन्म हुआ। क्रिकेट की शुरुआत तमिलनाडु से हुई। शुरुआती दौर में वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते थे।

घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए उन्होंने अपनी शुरुआत की। 2010 में उन्होंने सीमित ओवर के मुकाबलों के लिए अपना पदार्पण किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। थोड़ा आगे चलकर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी खेलने का मौका मिला।

गेंदबाजी में विविधता

टेस्ट में शुरुआत 2011 में हुई, जब उन्होंने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज़ के साथ खेला। एक बेहतरीन गेंदबाज, जिनकी गेंदबाजी में विविधता, टर्न और लाइन बदलने की क्षमता रही।

करियर आंकड़े (टेस्ट)

उनके टेस्ट रिकॉर्ड पर अगर नजर डाली जाए तो 2024 में जब उन्होंने संन्यास की घोषणा की, तब तक वे 537 विकेट ले चुके थे। मुथैया मुरलीधरन के बाद एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट 37 बार लेने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ (इस मुकाम पर वे शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं)।

जुझारू खिलाडी

अश्विन का करियर जब भी चुनौती के दौर से गुज़रा, उन्होंने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में लगातार नयापन और नए पहलू जोड़े और खुद को बेहतर बनाया।

संन्यास और विरासत

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम टेस्ट मैच दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड में खेला।

#HappyBirthdayAshwin
#RavichandranAshwin
#AshwinBirthday
#RAshwin

लेख का उद्देश्य एक महान खिलाड़ी के जन्मदिन पर क्रिकेट सफर, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके योगदान को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता टीम इंडिया की धीमी शुरुआत एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे।…

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा टीम इंडिया vs वेस्टइंडीजजब किसी एकदिवसीय मैच में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

You Missed

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर