अभिषेक शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

भारतीय क्रिकेट इतिहास में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक से पहचान बनाई और कुछ ने अपने अंदाज से। अभिषेक उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी और हार्ड हिटिंग की क्षमता से T20 क्रिकेट में डोमिनेट किया। 4 सितंबर 2000 को अमृतसर में अभिषेक शर्मा का जन्म हुआ। बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म गेंदबाज के रूप में जाने जाने वाले अभिषेक एक डैशिंग अटैकिंग ऑल राउंडर के रूप में जाने जाते हैं।  ने 6 अक्टूबर 2017 को पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी) में पदार्पण किया 2024 में उन्होंने डेब्यू किया और उसके बाद लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई।

चार साल के थे तब से उन्होंने क्रिकेट के प्रति रुझान दिखा दिया था। उनके खेल पर युवराज का प्रभाव रहा है, इसलिए उनकी बल्लेबाजी में उनकी झलक दिखाई देती है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और आईपीएल में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वह खेलते हैं और T20 क्रिकेट के सबसे जबरदस्त तूफानी बल्लेबाजों में जाने जाते हैं।

अगर आईपीएल की बात करें तो अभिषेक का आक्रामक बल्लेबाजी करियर 2024 का सीजन, जिसमें उन्होंने 484 रन किए और उनका स्ट्राइक रेट था 204। इसी सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को बेहद तेज शुरुआत दिलाई।

2025 की बात करें तो पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी 141 रन की पारी, जो कि केवल 55 गेंद में उन्होंने खेली, अभी भी याद आती है।

2026 आईपीएल में उनका बल्ला बोला और हर प्रश्न जो गेंदबाज ने गेंद से पूछा, उसका उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। पूरे सीजन में उन्होंने आक्रामक खेल खेला और लगभग 43 छक्के 2026 के सीजन में उन्होंने लगाए।

अगर टीम इंडिया में दरवाजा खटखटाने की बात करें तो 2024 में उनका डेब्यू हुआ। पहला मैच जिंबॉब्वे के खिलाफ खेला और T20 क्रिकेट में सबसे बेहतर प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ था, जब उन्होंने 135 रन की जबरदस्त थंडर इनिंग्स खेली। यह पारी उनकी स्पोर्ट तक बल्लेबाजी का एक आईना रही।

2026 T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे, जहां 141 Runs स्ट्राइक रेट 158.43 रहा।

अगर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी स्ट्रेंथ की बात करें तो उनका एटीट्यूड और डोमिनेंट रवैया, पावर प्ले में गेंदबाजों पर पहले ही टूट पड़ना, आक्रमण करना और मैदान की चारों तरफ शॉट लगाना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ा अनकंफर्टेबल लगता है।

गेंदबाज पहले से यह सोचकर आते हैं कि अभिषेक सामने हैं। कहीं ना कहीं एक असर वह मनोवैज्ञानिक रूप से भी सामने वाले गेंदबाज के ऊपर छोड़ देते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका स्ट्राइक रेट T20 के सबसे स्पोर्ट तक तूफानी बल्लेबाजों की श्रेणी में खड़ा करता है।आंकड़ों में अभिषेक शर्मा

जन्म: 4 सितंबर 2000

जन्मस्थान: अमृतसर, पंजाब

बल्लेबाजी: बाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी: स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स

भूमिका: ऑलराउंडर

अंतरराष्ट्रीय पदार्पण: 2024 (ज़िम्बाब्वे के खिलाफ)

आईपीएल टीम: सनराइजर्स हैदराबाद

टी20 अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 135 रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 2025)

आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 141 रन (पंजाब किंग्स के खिलाफ, 2025)

2024 आईपीएल रन: 484

2024 आईपीएल स्ट्राइक रेट: 204.22

2025 आईपीएल सर्वश्रेष्ठ पारी: 55 गेंदों पर 141 रन

आईपीएल 2026 छक्के: 43

टी20 विश्व कप 2026 स्ट्राइक रेट: 158.43

टी20 विश्व कप 2026 औसत: 17.62

आज उनके जन्मदिन पर सभी क्रिकेट प्रेमियों और उनके फैंस की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और यह उम्मीद की जाती है कि आईपीएल के साथ T20 क्रिकेट में लगातार उनका प्रदर्शन और बेहतर होगा।

इस लेख का उद्देश्य पाठकों को अभिषेक शर्मा के क्रिकेट करियर, उपलब्धियों और खेल से जुड़ी जानकारी से अवगत कराना है।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता टीम इंडिया की धीमी शुरुआत एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे।…

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा टीम इंडिया vs वेस्टइंडीजजब किसी एकदिवसीय मैच में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

You Missed

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर