विश्व बाल श्रम निषेध दिवस

आंकड़ों के अनुसार आज लगभग 15 करोड़ बच्चे बाल मजदूरी का शिकार बन रहे हैं। ये आंकड़े एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 6.2 करोड़ जबकि अकेले अफ्रीका में 7.2 करोड़ है, जो की सबसे ज्यादा है और चिंताजनक है। दुनिया भर में बाल मजदूरी के कारण में नन्हे सपनों और उनकी अच्छी परवरिश बाल मजदूरी के बोझ में दब रही है । इस समस्या को सामने लाने और इसका सुचारू रूप से समाधान करने के लिए विश्व बाल श्रम दिवस को मनाए जाने की शुरुआत की गई।

बाल श्रम दिवस क्यों मनाया जाता है
बाल श्रम एक अपराध है, जिसमें बाल श्रम से ग्रसित बच्चे का भविष्य तो अंधकार में जाता ही है। बल्कि यह किसी भी देश की तरक्की और विकास में भी सबसे बड़ी अड़चन पैदा करता है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं, लेकिन जब इन्हीं बच्चों का भविष्य अंधकार में होगा तो देश का भविष्य कैसे उज्जवल हो सकता है। इसलिए ही बच्चों को शोषण बाल श्रम से बचाने के लिए हर साल 12 जून को बाल श्रम दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे बाल श्रम जैसे मुद्दों को सामने लाया जा सके और इसे खत्म किया जा सके।

क्या समस्या है
उपलब्ध सूचना के अनुसार सत्र 2011 में की गई जनगणना में यह पाया गया कि 5 वर्ष की छोटी आयु से लेकर 14 साल के किशोर अवस्था के बच्चे बाल श्रम में लगे हुए हैं और इनकी संख्या 10.12 मिलियन के आसपास थी। आंकड़ों के मुताबिक आज दुनिया भर 16 मिलियन बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं, यानी हर 10 में से एक बच्चा बाल मजदूरी का शिकार है। निम्न आय वाले देशों में बाल मजदूरी की सबसे ज्यादा देखी गई है, ऐसे में जब इतनी बड़ी तादाद में बच्चे मजदुरी, श्रम कर रहे हैं, तो तो किसी भी देश में बच्चो का उज्जवल भविष्य क्या होगा और उसका विकास कितना होगा इसका अंदाज़ा हम सभी लगा सकते हैं।

बाल श्रम के विरुद्ध दिवस का क्या महत्व है
भारत में बच्चों को बाल श्रम से निकालकर पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित करने हेतु ‘ स्कूल चले हम’ सर्व शिक्षा अभियान की भी शुरुआत की गई। बाल श्रम निषेध जैसी पहल ने बाल श्रम को रोकने में काफी प्रभावी ढंग से काम किया है। साल 2000 से लेकर साल 2020 के बीच बाल दिवस 85.5 मिलियन से कम हुआ है। जो बाल श्रम निषेध की सफलता को दर्शाता है।
परंतु केवल सरकार के स्तर पर नहीं सामाजिक स्तर पर भी समाज की भूमिका बनती है की आने वाले भविष्य बच्चों के भविष्य  संजो कर रखें और जो बच्चे बाल श्रम में किसी कारणवश मजबूरी में कार्यरत हैं उन्हें सहायता कर अच्छे भविष्य की और बढ़ने में सहायता करें।

 

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु जी का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राजगुरु जी का जन्म 24 अगस्त 1908…

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =

You Missed

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.