विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनबीसीसी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
सतत विकास में अग्रणी, एनबीसीसी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर भारत एवं विदेशों में संचालित अपनी परियोजनाओं में वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से अपनी व्यापक भागीदारी करते हुए गौरव की अनुभूति की।पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी वचनबद्धता स्वरूप, एनबीसीसी औरउसकेसहायक निगमों ने 3000 से अधिक पौधे भारत, मालदीव एवं मॉरिशस के विभिन्न स्थानों में लगाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया है।
इस अवसर पर एनबीसीसी के सीएमडी, श्री के.पी. महादेवास्वामी ने कहा “हमारा मानना है कि एक साथ मिलकर, हम अपने घरों और कार्यस्थलों पर पर्यावरण के हित में उपयोगी आचरण अपनाकर पृथ्वी को रहने योग्यऔर बेहतर स्थान बना सकते हैं। एनबीसीसी उन आचरणों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो एक हरित और कार्बन तटस्थ भविष्य बनाने में सहायक होंगी।”
एनबीसीसी व उसके सहायक निगमों द्वारा चलाया गया यह वृक्षारोपण अभियान, पौधे लगाने के माध्यम से हरित स्थानों को पोषित कर सतत भविष्य के निर्माण हेतु वचनबद्धता का प्रतीक है। एनबीसीसी, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को न्यूनतम करने, जैव विविधता में वृद्धि कर स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत है।






