एनबीसीसी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ लगभग 100 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर किये हस्ताक्षर
दिनांक 11.06.2024 को नवरत्न केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने ऑयल इंडिया लिमेटेड के साथ, आसाम के गुवाहटी में ऑयल इंडिया लमिटेड के लिए उन्नत प्रयोगशाला सुविधाओं युक्त केंद्रीय कोर रिपोज़ट्री के निर्माण हेतु, लगभग 100 करोड़ रुपये की कीमत के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर श्री सालोमा योम्डो, कार्यपालक निदेशक (ईएंडडी), ऑयल इंडिया लिमिडेट एवं श्री प्रदीप शर्मा ईडी (इंजीयनिरिंग) द्वारा हस्ताक्षर किये गये. इस अवसर पर डॉ रंजीत नाथ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ऑयल इंडिया लिमिडेट, श्री केपी महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी, श्री सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं), एनबीसीसी एवं दोनों निगमों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, एनबीसीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड, असम में विभिन्न अन्य कार्यों जैसे अस्पताल, ग्रुप हाउसिंग, गेस्ट हाउस, सोलर पैनल की स्थापना आदि के कार्यान्वयन हेतु भी चर्चा के अंतिम चरण में हैं। इन कार्यों की अनुमानित कीमत लगभग 900 करोड़ रुपये है।
हाल ही में एनबीसीसी को, कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से केरल के कक्कनाड़ एवं एर्नाकुलम में 17.4 एकड़ को विकसित करने के लिये 700 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। साथ ही एनबीसीसी लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से हिन्दू कॉलेज में लड़कों के छात्रावास का निर्माण करेगी। साथ ही निगम हैदराबाद के खैताबाद में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के लिए कार्यालय सह प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण भी करेगा।
https://nbccindia.in/webHindi/Hindinews






