उमंग उत्साह के साथ रंगो का पर्व होली

होली के रंग के साथ, होली का त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह त्यौहार ढेर सारी खुशिया रंगो में समेटे हुए  वसंत ऋतु के आने का सन्देश लिए आता है । एक और खास बात होली के पारंपरिक रीति-रिवाज , होली पर्व समाज में एकता, प्रेम, बंधुता का संदेश देता है।  होली की मस्ती रंगों की बौछार नाचना गाना और गुंजियो के साथ खुशिया साँझा करना, लाल, हरा गुलाबी  गुलाल लगाना यह इस त्यौहार में नया रंग  भर देता हैं। संगीत की ताल पर नाचना गाना और होली के गाने ” रंग बरसे ” ” होली खेले ” इस त्यौहार में उत्साह के नए रंग भर देते हैं ।

पारंपरिक रीति-रिवाज,खास पकवान होली के उत्साह को बढ़ा देता हैं
पारंपरिक रीति-रिवाज,खास पकवान होली के उत्साह को बढ़ा देता हैं

होली  के इस पावन अवसर  पर गुलाल लगा कर एक-दूसरे के साथ बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं । रंगों की बौछार, गुंजिया , ठंडाई से इस त्यौहार का आनंद और ज्यादा बढ़ जाता हैं । 

बचपन की यादों के झरोखे से याद आता हैं पहले घर के बड़ो को टीका लगा कर पैर छू कर आशीर्वाद लेना उसके बाद घर से होली खेलने निकलना।  माँ कहती थी पुराने कपडे पहनना रंगा लग कर खराब हो जाएँगे। और पिता जी की कुछ हिदायत की ज्यादा शोर नहीं करना, पक्का रंग मत लगवाना, घर टाइम से लौट आना । कैसे दोस्तों की टोलिया टोपी पहने हाथ में गुलाल लिए एक दूसरे दोस्तों के घर जाना अंकल जी हैप्पी होली आंटी जी हैप्पी होली और मिठाई खाना और उसके बाद किसी दूसरे दोस्त के घर जाना । हाथो में पिचकारी और अपने साथी से पूछना कौन सा रंग हैं तुम्हारे पास ।हालाँकि अब वो दौर नजर नहीं आता पर समय के साथ सब कुछ बदलता हैं पर होली का उत्साह कम नहीं हुआ ।

एक और बात मुझे इस त्यौहार में लगती हैं की इस पर महंगाई का असर नहीं हुआ हैं । चन्दन का टीका या गुलाल के साथ बस चाहिए तो मन में उमंग, उत्साह।

तो मानते हैं नए उत्साह उमग के साथ होली।

लेखक वशिष्ट

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला और कौन-सी 5 चीज़ें बिल्कुल मिस न करें

दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला -शिमला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कभी ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। ताज़ी हवा, देवदार के घने…

चंडीगढ़ में घूमने की बेहतरीन जगहें

चंडीगढ़ में घूमने – क्या आप किसी ऐसे शहर में जाना चाहते हैं जहाँ प्रकृति और आधुनिकता का सुंदर मेल हो? चंडीगढ़ आपका स्वागत करता है। इस शहर में हरे-भरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + sixteen =

You Missed

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL 2026 Points Table Analysis

IPL 2026 Points Table Analysis

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात