मोदी सरकार की हर योजना में सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाया – मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार द्वारा किए गए 9 वर्षों के कार्यकाल और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का विवरण रखा और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारत के स्वर्णीम युग का दृश्य देख रहे हैं। इस मौके पर नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा और नई दिल्ली जिला मीडिया प्रमुख श्री राघव पाल मंडल उपस्थित थे। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा  कि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत, जीवन बीमा सुरक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना आदि योजना लाकर लोगों के जीवन को सुरक्षित किया

मैंने स्वयं अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 7 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से गरीब मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम उस बदलाव के हिस्सा हैं जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सही मायनों में सोचा समझा और उसे समाधान किया।

नई दिल्ली लोकसभा सांसद द्वारा पिछले 9 साल में लोकसभा क्षेत्र में कराए गए प्रमुख कार्य:

  1. भारत का पहला ओपन जिम नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लोदी गार्डन में लगा और साथ ही सबसे अधिक संख्या में 441 से भी अधिक ओपेन जिम लगवाए गए।
  2. नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रहने वाले 5000 से अधिक ज़रूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर, मोटीरिज़ेड व्हील चेयर आदि वितरित किये।
  3. सबसे अधिक पहले पांच वर्ष के कार्यकाल 32 करोड़ रुपये सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों मे खर्च किए। हर सांसद को 5 करोड़ रूपये एक साल में मिलते हैं इस हिसाब से 2014 से 2019 तक 5 वर्षों में 25 करोड़ रूपये हर सांसद को विकास कार्यों में खर्च करने के लिए मिलते है। मेरे द्वारा 25 करोड़ रूपये तो खर्च किये ही साथ ही मुझसे पहले जो यहाँ से सांसद से उन्होंने 7 करोड़ रूपये सांसद निधि के खर्च नहीं किये वो भी मैंने विकास कार्यों में लगाकर कर इस प्रकार 32 करोड़ रूपये विभिन्न विकास कार्यों में खर्च किये।
  4. पहली सोलर बस्ती की स्थापना, सोलर ऊर्जा से मुफ्त बिजली कुष्ठ रोग न, आर के पुरम में उपलब्ध कराई गयी उसके बाद दूसरी बस्ती कुष्ठ आश्रम श्री निवासपुरी में मुफ्त सोलर से बिजली उपलब्ध कराई।
  5. 80 से अधिक पब्लिक लाईब्रेरी नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में बनवाई।
  6. कोरोना काल के दौरान नई दिल्ली लोकसभा में 10 मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का संचालन।
  7. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की हज़ारों महिलाओं को धुएं से मुक्ति के लिए संसदीय क्षेत्र के दिल्ली कैंट, मेहराम नगर गांव, रैगरपुरा करोल बाग़ में मुफ्त गैस सिलेंडर, चूल्हा एवं रेगुलेटर वितरित किए।
  8. सीपीडब्ल्यूडी, रेलवे, डीडीए, नॉर्थ एमसीडी, साउथ एमसीडी, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद्, दिल्ली जल बोर्ड, डीयूएसआईबी द्वारा अनेकों विकास कार्य जैसे कि शौचालय निर्माण, पीएनजी पाईप लाईन बिछाने का कार्य, डस्टबीन लगवाना, सड़क निर्माण, पार्कों का सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराये गए।
  9. गोद लिए गाँव पिलंजी में सांसद निधि से वेस्ट टू एनर्जि प्लांट, नई सीवर लाईन, पानी की पाईप लाईन डलवाई, सड़के बनवाई तथा बिजली की तारें बदलवाई और 11 केवी का बिजली सब स्टेशन भी स्थापित कराया।
  10. नई दिल्ली लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह हैल्थ कैम्प लगाये जाते हैं जिसके तहत अभी तक 560 हैल्थ कैम्प लगाये जा चुके हैं और यह कार्य सतत जारी है। इन कैम्पों में मुफ्त जांच के साथ कानों की मशीनें, चश्में, छड़ी, ट्राई साइकल इत्यादि जरूरत मंदों को वितरित की जाती है।                                                         Press Release
  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    ICC Men’s T20 World Cup: भारत की जीत में गेंदबाजों की निर्णायक भूमिका

    ICC Men’s T20 World Cup: भारत की जीत में गेंदबाजों की निर्णायक भूमिका- T20 मैचों में अक्सर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। अगर हम इस ICC Men’s T20 World Cup…

    Team India T20 चैंपियन

    Team India T20 चैंपियन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    nineteen − sixteen =

    You Missed

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात