घरेलू कामकाजी महिला यूनियन द्वारा संगठनकर्ताओ के लिये क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन

घरेलू कामकाजी महिला यूनियन के द्वारा दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित कार्यालय में एक दिवसीय संगठनकर्ता क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 25 घरेलू कामकाजी महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की संयोजीका एवं संगठन की प्रमुख रेखा सिंह के अनुसार इस अवसर पर दिल्ली श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने उपस्थित घरेलू कामकाजी महिलाओं को विभिन्न सत्रों के माध्यम से उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही संगठन के विस्तार एवं मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला।
क्या मुख्य समस्याएं व् मुद्दे हैं घरेलू कामकाजी महिलाओं के क्या हैं आपकी राय






