राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के अधिवेशन में जहां डा रेड्डी को अध्यक्ष चुना गया वही संजय सिंह को महासचिव चुना गया।
संजय इससे पूर्व इंटक के कार्यवाहक महासचिव थे। इस चुनाव के बाद संजय सिंह का राजनीतिक कद बढ़ा है। छत्तीसगढ़ से संजय सिंह श्रमिक मुद्दों पर जमीनी पकड़ रखते है।
इंटक का महासचिव चुने जाने के बाद सिंह ने कहां कि असंगठित क्षेत्र पर संगठन का पूरा ध्यान केंद्रित है। जहां सरकार की नीतियां ट्रेड यूनियन आंदोलन को कमजोर करने ही है ,वहीं हम सभी आने वाले समय में जैसा की ट्रेड यूनियनों के सयुक्त मंच से कार्यक्रम तय हुआ है डा. जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे ।
इंटक के अधिवेशन का उद्घाटन सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, करण सिंह, रमेश चेन्नतल्ला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की थी। कांग्रेस नेताओं की इंटक अधिवेशन में बड़ी उपस्थिति कांग्रेस के श्रमिको को साथ लेकर चलने की नीति के तौर पर भी देखा जा सकता है।
एक नेता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष का इंटक के मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक घंटे का भाषण कही न कही यह बात का संकेत है की कांग्रेस मजदूरों के मुद्दों पर बेहद संजीदा है। देखना है की भविष्य में पार्टी मजदूरों को साथ लाने के लिए और क्या कदम उठाएगी।






