आरईसीपीडीसीएल ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन एसपीवी सौंपी
गुरुग्रम, 6 अप्रैल – आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसयू और अग्रणी एनबीएफसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने अपना प्रोजेक्ट विशिष्ट एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन) – मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंप दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ में 765 केवी – शामली में 400 केवी डी/सी लाइन का निर्माण” किया गया है।
मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) उत्तर प्रदेश सरकार की अंतर-राजीय ट्रांसमिशन परियोजना के लिए आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया में सफल बोलीदाता थी।
आरईसीपीडीसीएल ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से बोली प्रक्रिया समन्वयक के रूप में कार्य किया।
एसपीवी को श्री सत्यभान साहू, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), आरईसीपीडीसीएल और आरईसीपीडीसीएल और यूपीपीटीसीएल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंप दिया गया।
आरईसीपीडीसीएल के बारे में –
आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड, आरईसीपीडीसीएल, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न वितरण सुधार परियोजनाओं के लिए 50 से ज्यादा राज्य बिजली वितरण कंपनियों और राज्यों के बिजली विभागों को ज्ञान आधारित परामर्श और विशेषज्ञ परियोजना कार्यान्वयन सेवाएं प्रदान कर रही है। आरईसीपीडीसीएल ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं और आरई-बंडलिंग परियोजनाओं में टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक (बीपीसी) के रूप में कार्य कर रहा है। पीएमडीपी और आरडीएसएस परियोजनाओं के तहत आरईसीपीडीसीएल गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में स्मार्ट मीटरिंग, वितरण और ट्रांसमिशन क्षेत्रों की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा उन्नयन परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है। अपनी मुख्य क्षमताओं से परे, आरईसीपीडीसीएल अब महत्वपूर्ण अधिशेष नकदी परिसंपत्तियों के निवेश द्वारा स्थिर राजस्व की धारा उत्पन्न करने के लिए विविध व्यवसाय मॉडल के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उद्यम करने की तैयारी कर रहा है।
https://recindia.nic.in/recpdcl-hands-over-meerut-shamli-power-transmission-spv-to-megha-engineering-and-infrastructures-limited






