एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिली
बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों के वेतन संशोधन के बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन बढ़ोतरी को मंजूरी मिल चुकी है केंद्र सरकार ने 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी को अनुमति दी है यह वेतन संशोधन अगस्त 2022 से देय हैं।
इसके साथ-साथ पेंशनर्स के लिए भी के रूप में लाभ मिलने की बात प्रेस नोट में की गई है। इससे 30000 पेंशनर्स को लाभ होगा। वर्ष 2010 के उपरांत निगम की सेवा में आने वाले कर्मचारियों का एनपीएस योगदान बढ़ा कर 14 फीसदी किया गया हैं । बीते दिनों एलआईसी ने इस विषय में प्रेस नॉट जारी कर जानकारी दी

एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था।
अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही थी ।






