एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है। पिछले माह एलआईसी प्रबंधन व कर्मचारी यूनियनों के मध्य बातचीत में प्रबंधन ने 14% वेतन वृद्धि की ऑफर दी थी जिस पर संगठनों ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया था।
एलआईसी,भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2022 से देय है
अभी हाल ही में आईबीए व बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमति हुई , जिसके बाद एलआईसी कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा भी जल्द निष्कर्ष पर पहुँचने की बात की जा रही हैं। एलआईसी फेडरेशन के एक नेता ने चर्चा कनेकट टीम को बताया की संगठन का मानना है कि 14प्रतिशत का प्रबंधन का प्रस्ताव कर्मचारियों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करता। हम उम्मीद कर रहे हैं की जल्द ही इस मुद्दे पर प्रबंधन संगठनो से बातचीत करेगा, हमें आशा हैं जल्द सकारात्मक प्रगति होगी ।
देखना हैं की एलआईसी प्रबंधन व संगठनो के मध्य बातचीत में क्या निष्कर्ष निकलता हैं ।






