प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे थानेश्वर दयाल आदिगौड़ के अनुसार बैठक के दौरान ऐक्शन ऐड एसोसिएशन द्वारा जर्मन एम्बेसी के सहयोग से दिल्ली में निर्माण श्रमिको विशेषकर विभिन्न निर्माण स्थलों पर कार्यरत प्रवासी मजदूरो के लिये चलाये जा रहे जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान के दौरान हुए अनुभवो एवं श्रमिको की सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण से जुड़ी समस्याओ से अवगत कराया गया। साथ ही बोर्ड में पंजीकरण एवं नवीनीकरण करवाने , हितलाभ लेने हेतू आवेदन करने पर बोर्ड के पोर्टल पर आ रही समस्याओ से भी अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान माँग पत्र के अनुरूप एक – एक बिन्दुओ पर बोर्ड के सचिव जी के साथ विस्तार से चर्चा हुईं ।
इस अवसर पर बोर्ड के सचिव जी ने सभी मुद्दो पर गम्भीरता से सुनवाई की और पोर्टल से सम्बंधित एवं निर्माण श्रमिको की अन्य समस्याओं के समाधान हेतू शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में थानेश्वर दयाल आदिगौड़ , खालिद रजा खान , विनय सिंह , विकास शर्मा, बागेश तिवारी, हरप्रसाद, अशोक कुमार , अमिता उप्पल, सरिता वर्मा एवं बिपुल लिम्मा शामिल रहे।








