मसाला बोर्ड ने 36वीं वर्षगांठ मनाई

श्री राजेश अग्रवाल आईएएस, अपर सचिव, वाणिज्य मंत्रालय ने कोच्चि में मसाला बोर्ड की 36वीं वर्षगांठ समारोहों का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ निर्यात बाजारों का विविधीकरण और मसाला सेक्टर में ब्रांड भारत का सृजन भारत को मसालों के निर्यात में अधिक टिकाऊ और गतिशील बनाने में सहायता करेगा। यह समस्त मूल्य श्रंखला को सुदृढ़ बनाएगा। ‘‘

मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए, अपर सचिव ने विचार व्यक्त किया, ‘‘ अगर अर्थव्यवस्था के भीतर अधिक मूल्य वर्धन होता है तो यह सेक्टर को और अधिक लचीला बना देगा। ‘‘ उन्होंने मसाला सेक्टर में और अधिक वृद्धि तथा विकास करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा सार्वजनिक-निजी साझीदारियां करने की भी अपील की।

समारोह में निर्यातकों एवं अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए, मसाला बोर्ड के सचिव आईएफएस श्री डी. साथियन ने जानकारी दी कि बोर्ड 2030 तक मसालों के निर्यात में 10 बिलियन डॉलर अर्जित करने के लिए कार्यनीति बनाता रहा है और उन्होंने हितधारकों से प्रमुख संभावित तथा उभरते बाजारों पर तथा सामूहिक कार्रवाई मसालों के व्यापार में आने वाली बाधाओं पर अंतदृष्टि के लिए अनुरोध किया।

अपनी 36वीं वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में, निर्यात को दोगुना करने पर मसाला उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों तथा निर्यातकों के साथ एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। पैनल चर्चा की अध्यक्षता श्री राजेश अग्रवाल आईएएस द्वारा की गई जिसमें मसाला उद्योग के विभिन्न सेक्टरों के विशेषज्ञों तथा मसाला निर्यातक संघों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। पैनल चर्चा के दौरान, यस बैंक और मसाला बोर्ड द्वारा मसाला निर्यातकों के लिए तैयार की गई और संकलित प्रमुख स्कीमों पर एक सार-संग्रह अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल आईएएस द्वारा जारी की गई और मसालों के निर्यात के लिए मसाला बोर्ड की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में तैयार की गई अपील तंत्र की रूपरेखा हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

अपने 36वें संस्थापना दिवस पर, मसाला बोर्ड ने अतिरिक्त गुणवत्ता वाले मसालों के उत्पादन के लिए खाद्य सुरक्षा और मसालों की गुणवत्ता पर संदेश और जागरुकता फैलाने के लिए 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए ‘ स्वच्छ और सुरक्षित मसालों ‘ पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान का भी आयोजन किया।

भारतीय मसालों के विकास तथा विश्व व्यापी संवर्धन के लिए मसाला बोर्ड ( वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) का गठन तत्कालीन इलायची बोर्ड तथा मसाला निर्यात संवर्धन परिषद के विलय के साथ 26 फरवरी 1987 को किया गया था। मसाला बोर्ड भारतीय निर्यातकों और विदेशों में स्थित आयातकों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय कड़ी के रूप में काम करता है और यह विभिन्न कार्यकलापों में शमिल रहा है जो मसाला सेक्टर के प्रत्येक वर्ग को छूता है।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल: चांदनी चौक तक का सफर

    अक्षय कुमार बर्थडे चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है। अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे। दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है। कौन हैं अक्षय कुमार? अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था। स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर…

    Read more

    पंकज त्रिपाठी: गांव के रंगमंच से बॉलीवुड तक

    Happy Birthday पंकज त्रिपाठी- हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अपने अलहदा अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। फुकरे के पंडित जी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, लुका छुपी और कागज जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। गांव के रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। उनका जन्म 5 सितंबर को गोपालगंज जिले में हुआ था। HAPPY BIRTHDAY PANKAJ TRIPATHI गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान, फुकरे के पंडित जी ने जीता दिल गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने बिल्कुल अलहदा अंदाज में अभिनय किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद फुकरे में पंडित जी की भूमिका में उनका अभिनय सिनेमा प्रेमियों को गुदगुदाहट और सुकून देता है। किरदार की उल्टी-सीधी हरकतों पर पंडित जी की प्रतिक्रियाएं बेहद रोमांचक हैं। उनके चेहरे के भाव और ठहराव वाला अभिनय हास्य पैदा करता है। पंडित जी के किरदार में उन्होंने जिस सहजता के साथ हास्य पेश किया, वह उनके अभिनय की खासियत है-उनके संवाद बोलने का अंदाज और हर परिस्थिति पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    seventeen + fourteen =

    You Missed

    नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

    नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी