भारत जोड़ो यात्रा देश की उम्मीदों के उगते सूरज की नई सुबह का नाम है । जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई है ,और आप पूरे देश के हर कोने कोने में। राहुल जी आपने असंभव को संभव कर दिखाया ।आपने खुद कष्ट सहन किया ,न आंधी की परवाह की न बारिश की , ना गर्मी की ना ,सर्दी की न धुप के बवंडर की और ना बर्फीले तूफान की भारत का तिरंगा आपके हाथ में था ,करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा में आपके साथ चले भी और जुड़े भी और हमने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया कि भारत की आत्मा कांग्रेस में है । हर देशवासी की तकलीफ के लिए हमारा दिल तड़पता है खासकर राहुल गांधी जी 3570 किलोमीटर चलकर आपने और कांग्रेस जनों ने यह दिखा दिया कि बलिदान की परिपाटी का जज्बा और देश की मिट्टी की खुशबू हमारे लहू के हर कतरे में आपको मिलेगी। ये राहुल जी का काम है इसलिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। और वह इसी ढंग से हमारा मार्गदर्शन करते रहें ।
(महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए )








