इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में जी संजीवा रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व संजय कुमार सिंह को महासचिव चुना गया है। हालांकि इंटक में नेतृत्व की चर्चा थी, लेकिन जनरल काउंसिल ने एक आवाज में वरिष्ठता को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टर रेड्डी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।हमारे रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव में जब अध्यक्ष पद की बात पर चर्चा शुरू हुई तो पूरे ऑडिटोरियम में डा. रेड्डी के नारों का शोर था। इंटक के नेताओं में होड़ थी की हर कोई प्रस्तावक बनना चाहता था।
डा. जी संजीव रेड्डी 1994 से लगातार निर्विरोध रूप से इंटक के अध्यक्ष निर्वाचित हो रहे हैं। इस अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रेडी को पूरा समर्थन आने वाले समय में मजदूरों में अपनी पकड़ को कसने की कवायद कही जा सकती है।








