डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के सम्मेलन में अशोक सिंह को अध्यक्ष व श्रीनिवासन को महासचिव चुना गया।
इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के सम्मेलन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुरानी पेंशन को मजदूर और श्रमिकों का हक बताते हुए कहाँ कि हम मजदूर संगठन पूरे देश में एक साथ चल रहे हैं और इस अत्याचार को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीवन भर सेवा देने वाले श्रमिक की पेंशन खत्म करना उसके साथ अन्याय है।अशोक सिंह ने कहाँ युवा शक्ति जो कि बड़े श्रमिक बल का हिस्सा है। परंतु आज उनके सामने रोजगार का संकट है। सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही है छंटनी हो रही है, ठेकेदारी प्रथा ने हजारों मजदूरों की रोटी-रोजी छीन ली है।








