Team India T20 चैंपियन

Team India T20 चैंपियन आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को एक शानदार मुकाबला देखने को मिला, जब भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे। हालांकि क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल थे, लेकिन उनके जवाब ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करवाते। शुरुआती दौर में ही भारत ने मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

Team India T20 चैंपियन यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदों के बीच भारत ने आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। नूजीलैंड ने toss जीत कर गेंदबाजी चुनी

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जो प्रदर्शन किया था, उसी लय को फाइनल में भी बरकरार रखा। भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात हो रही थी। अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए और पावरप्ले में ही भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

T20 Champions
Team India T20 चैंपियन

भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही और पावरप्ले में दोनों ओपनरों ने तेजी से रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ बैकफुट पर आ गए। पहले 10 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर भारत ने 100 रन बना लिए थे। इस साझेदारी ने मैच की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक बड़े स्कोर की मजबूत नींव रख दी।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ लगातार लाइन और लेंथ में बदलाव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों बल्लेबाज़ों के सामने उनकी रणनीति ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही थी। अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया, हालांकि अर्धशतक के कुछ समय बाद वह आउट हो गए। लेकिन तब तक वह टीम इंडिया के लिए मजबूत आधार तैयार कर चुके थे।

दूसरी ओर संजू सैमसन क्रीज पर डटे हुए थे और समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शॉट्स खेल रहे थे। उन्होंने स्ट्राइक को अच्छी तरह रोटेट किया और रन गति को बनाए रखा। इसी दौरान शिवम दुबे भी क्रीज पर आए और उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए कई आकर्षक शॉट लगाए, जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बना रहा।

हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए, जिससे रन गति पर थोड़ा असर पड़ा। लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए पारी को संभाला।

आखिरी ओवर में जब शिवम दुबे क्रीज पर थे, उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार चौके और छक्के लगाए और उस ओवर में 24 रन बटोर लिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। जब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो भारत के गेंदबाज़ों ने भी शानदार शुरुआत की। जसप्रीत बुमराह ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद स्पिनरों ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड के विकेट लगातार गिरते रहे।

  • पारी की शुरुआत करने आए ओपनर बल्लेबाज़ों को भारतीय तेज़ गेंदबाज़ Jasprit Bumrah ने कसी हुई गेंदबाज़ी से खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
  • शुरुआती ओवरों में ही भारत को पहली सफलता मिल गई, जिससे न्यूजीलैंड दबाव में आ गया।
  • मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और रन गति को लगातार नियंत्रित रखा। जब भी न्यूजीलैंड की टीम साझेदारी बनाने की कोशिश करती, भारतीय गेंदबाज़ विकेट निकालकर मैच पर पकड़ मजबूत कर लेते।

अंत के ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश हुई, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा होने के कारण दबाव बढ़ता गया। अंततः न्यूजीलैंड की पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत

  • 255/5 (20 ओवर)
  • संजू सैमसन – 89 (46 गेंद)
  • अभिषेक शर्मा – 52 (21 गेंद)
  • ईशान किशन – 54 (25 गेंद)

न्यूज़ीलैंड

  • 159 ऑल आउट (19 ओवर)
  • टिम सिफर्ट – 52 (26 गेंद)
  • मिशेल सैंटनर – 43 (35 गेंद)

भारत की गेंदबाज़ी

  • जसप्रीत बुमराह – 4/15
  • अक्षर पटेल – 3/27
  • T20 World CUP से जुडी कुछ और रोचक जानकारिया अगले लेख में
  • यह लेखक की अपनी समझ और विश्लेषण का प्रयास है, पाठक इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं।
  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज़ रोमांचक दिख रही है। आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने अच्छी वापसी की। भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 22 मैचों में 693 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है। उनके बाद निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 592 रन बनाए। भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम 570 रन हैं। स्थान खिलाड़ी टीम रन 1 रोहित शर्मा भारत 693 2 निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 592 3 विराट कोहली भारत 570 आगे जानते हैं कुछ यादगार पारियाँ और रिकॉर्ड। रोहित शर्मा रोहित ने 142 के स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से रन बनाए। इसमें 2018 की उनकी यादगार पारी शामिल है। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों पर 111 रन बनाए। पारी में 7 छक्के और 8 चौके थे। भारत ने मैच जीता। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे। निकोलस पूरन पूरन वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे। उन्होंने 20 मैचों में 592 रन बनाए। लंबे शॉट खेलने की काबिलियत की वजह से वे कई बार भारतीय गेंदबाज़ों के लिए चुनौती बने। विराट कोहली टॉप 3 की सूची में कोहली…

    Read more

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    HIGHLIGHTS भारत: 351 रनरोहित शर्मा: 92 रनऋतुराज गायकवाड़: 57 रनकेएल राहुल: 129 रन*शुभमन गिल: 1 रनविराट कोहली: 0 रन वेस्टइंडीज: 352 रनशाई होप: 162 रन*आमिर जांगू: 67 रन भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच चंडीगढ़ में खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की। सीरीज के दो मुकाबले टीम इंडिया ने जीते और सीरीज को अपने नाम किया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी जीत दर्ज की। तीसरे वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शाई होप ने शानदार 162 रन की बड़ी पारी खेली तीसरे वनडे में भारत की जबरदस्त बल्लेबाजी टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। शुभमन गिल केवल एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने जबरदस्त 92 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक अच्छी पारी खेली और 57 रन बनाए। इसके बाद जिम्मेदारी केएल राहुल की थी। राहुल ने नाबाद 129 रन बनाकर भारत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    8 − 3 =

    You Missed

    नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

    नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी