20 World Cup : भारत फाइनल में

T20 World Cup Semi Final: संजू सैमसन की तूफानी पारी और बुमराह के जादुई स्पेल से भारत फाइनल में

T20 World Cup Semi Final, India vs England, Sanju Samson innings, Jasprit Bumrah spell, Wankhede Stadium match, India cricket victory

टी20 क्रिकेट में अक्सर ऐसे मुकाबले देखने को मिलते हैं जिन्हें क्रिकेट की भाषा में “नेल-बाइटिंग मैच” कहा जाता है-यानी ऐसा मुकाबला जिसमें आखिरी गेंद तक यह तय नहीं होता कि जीत किसकी होगी।

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल बिल्कुल ऐसा ही मुकाबला साबित हुआ। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह मैच रोमांच, दबाव और शानदार प्रदर्शन का बेहतरीन उदाहरण बन गया।

टॉस के बाद इंग्लैंड की रणनीति

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। इंग्लैंड की रणनीति स्पष्ट लग रही थी -बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा, क्योंकि स्कोर सामने होगा और रात में शुरूआती सविंग व् भारत की गेंदबाजी के समय ओस का फायदा भी मिल सकता है।

लेकिन मैदान पर भारतीय बल्लेबाज़ों ने इंग्लैंड की इस रणनीति को पूरी तरह बदल कर रख दिया।

संजू सैमसन की विस्फोटक शुरुआत

संजू सैमसन
संजू सैमसन

भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही।
ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ कई चौके और छक्के लगाए, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज़ अपनी लय खो बैठे।

दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा ने भी दो बेहतरीन चौके लगाए, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और जल्दी आउट हो गए।

इसके बावजूद संजू सैमसन ने अपने आक्रामक अंदाज़ को बरकरार रखा और भारत की रन गति लगातार 10–11 रन प्रति ओवर के आसपास बनी रही।

मध्यक्रम का मजबूत योगदान

संजू सैमसन का साथ देने के लिए आए ईशान किशन ने भी तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए महत्वपूर्ण 18 गेंदों में तेजी से 39 रन जोड़े। और यह भागेदारी एक मजबूत आदर्शिला रख चुकी जिस पर टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर आसानी से बनाने का लक्ष्य रख सकती थी

इसके बाद शिवम दुबे की पारी मैच का अहम हिस्सा बन गई। उन्होंने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कई बड़े शॉट लगाए। यह एक तरह से काउंटर-अटैक था, जिसने इंग्लैंड के स्पिन अटैक को पूरी तरह दबाव में ला दिया।शिवम् ने 25 गेंदों में 43 रन बनाये

हालांकि मैच में उतार-चढ़ाव जारी रहे।
ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।

हार्दिक पांड्या की दमदार फिनिशिंग

अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने अपनी फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने तेजी से 12 गेंदों में 27 रन बनाते हुए कुछ शानदार शॉट लगाए और भारत के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।वही एक छोटी सी पारी में तिलक ने 7 गंदो में 21 रन बनाये

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड के सामने 250 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड की पारी और मैच का बदलता समीकरण

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके शुरुआती बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए।

हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने पारी को संभालने की कोशिश की। एक छोर से जैकब बेथेल बल्लेबाज़ संयम के साथ खेलते रहे और धीरे-धीरे रन गति बढ़ती गई।

करीब 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर था, और उस समय मैच का रोमांच अपने चरम पर था। कई विशेषज्ञ इस मुकाबले को 50-50 बता रहे थे।

भारतीय फील्डिंग और कैच ने बदला मैच

मैच का असली टर्निंग पॉइंट भारतीय फील्डिंग साबित हुई।
अक्षर पटेल ने तीन शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड की पारी को बड़ा झटका दिया।

क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है:

“कैच पकड़ो, मैच जीतो”

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इस कहावत को पूरी तरह सच साबित कर दिया।

बुमराह का जादुई स्पेल

इसके बाद गेंदबाज़ी करने आए जसप्रीत बुमराह, जो भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ों में से एक हैं।

उन्होंने बेहद सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनका स्पेल मैच का सबसे निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए रन गति को काबू में रखा।

आखिरी ओवर का रोमांच

मैच का आखिरी ओवर शिवम दुबे को दिया गया, क्योंकि बाकी गेंदबाज़ अपने चार ओवर पूरे कर चुके थे।

इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 30 रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर बड़ा शॉट नहीं लग पाया और यहीं से भारत की जीत लगभग तय हो गई।

हालांकि इंग्लैंड के गेंदबाज़ जॉफ्रा आर्चर ने तीन शानदार छक्के लगाकर रोमांच बढ़ा दिया। लेकिन अंततः लक्ष्य हासिल नहीं हो सका और भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच और निर्णायक क्षण

ICC Men’s T20 World Cup: भारत की जीत में गेंदबाजों की निर्णायक भूमिका

इस मुकाबले में संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हालांकि मैच के बाद उन्होंने कहा कि उनके अनुसार यह पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहिए था, क्योंकि उनका स्पेल मैच का रुख बदलने वाला था।

अगर इस मैच के निर्णायक क्षणों की बात करें तो:

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

Patel तीन शानदार कैच

जसप्रीत बुमराह का किफायती स्पेल

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाज़ों का दबाव

इन सभी ने मिलकर भारत को जीत दिलाई।
टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी का आंकड़ा

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी में 51 रन देकर 1 विकेट लिया। उनकी इकोनॉमी 12.80 रही।

हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी इकोनॉमी 9.50 रही।

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया। उनकी इकोनॉमी 8.20 रही, जो भारतीय गेंदबाज़ों में सबसे बेहतर रही।

वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन दिए और 1 विकेट लिया। उनकी इकोनॉमी 16.00 रही।

अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनकी इकोनॉमी 11.70 रही।

शिवम दुबे ने 1 ओवर की गेंदबाज़ी में 22 रन दिए। उनकी इकोनॉमी 22.00 रही।

इंगलैंड के बल्लेबाज जस बटलर ने 25 जैक्स ने ३५ सैम कररन ने १८ रन बनाये

अब नजर फाइनल पर

इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब क्रिकेट प्रेमियों को एक और बड़े मुकाबले का इंतजार है, जहाँ यह तय होगा कि टी20 विश्व कप का ताज किसके सिर सजेगा।

यह लेखक की अपनी समझ और विश्लेषण का प्रयास है, पाठक इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Scroll to Top