चर्चा मदर्स डे से जुड़ी बातों पर

मां बहुत ही संक्षिप्त लेकीन विस्तृत शब्द है, जिसमें श्रृष्टि के सृजन से लेकर उसमें पल रहे जीवन पोषण का निहित है। मां की उपाधि एक महिला को जीवन में ऐसे स्तर पर पहुंचा देता है, जहां से वो और सुदृढ़, मजबूत और ज्यादा प्रेममय हो जाती हैं। हम सभी के जीवन में मां का बहुत महत्त्व होता है,  आइए जानते हैं, मदर्स डे को मानने के पीछे का इतिहास और इसके पीछे की कहानी जानते हैं……

मदर्स डे 2024

मदर्स डे किसी एक तारीख को नहीं मनाया जाता है, क्योंकि इसके लिए कोई एक तारीख निश्चित नहीं होती। यह मई महीने के दुसरे सप्ताह में पड़ने वाले रविवार को मनाया जाता है। इस साल 2024 में मदर्स डे 12 मई को मनाया जाएगा। मदर्स डे को मातृत्व दिवस, मदरिंग दे के नाम से भी जाना जाता है। मातृत्व दिवस को भारत समेत कईं देशों में मनाया जाता है और क्योंकि यह रविवार को मनाया जाने वाला दिवस है, इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है। हालांकि कई देशों में 8 मार्च यानी की वूमेंस डे को ही मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।

मदर्स डे को मनाने की शुरुआत

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सबसे पहला मदर्स डे 8 मई 1914 को अमेरिका की धरती पर मनाया गया था। मदर्स को  मनाने की शुरुआत ऐना एम जारविस ने की थी जिनका जन्म अमेरिका के ही वेस्ट वर्जिनिया में हुआ था। ऐना के मन में अपनी मां के प्रति असीम प्रेम और सम्मान था। ऐना की मां अन्ना एक स्कूल में टीचर थीं। एक दिन स्कूल में पढ़ाते हुए ऐना की मां ने बच्चों से कहा की एक दिन आएगा जब मां के लिए एक दिन समर्पित किया जाएगा और उनकी इस बात को ऐना ने सिद्ध कर दिखाया। अपनी मां की मृत्यु की बाद ऐना ने एक अभियान शुरू करते हुए मदर्स डे मनाए जाने और उसे राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। ऐना की यह मांग पूरी करते हुए सबसे पहला मदर्स डे 1925 को मनाया गया और यह परंपरा आज तक जारी है।

मां की ममता

मां जो अपनी संतान को इस संसार में लाती है। उसका पालन पोषण करती हैं खुद भूखी रहकर अपने बच्चों को खिलाती है। अपनी संतान पर आने वाली मुसीबतों को भी वह अपने ऊपर ले लेती है। तभी तो मां को भगवान का स्थान दिया गया है। मदर्स के दिन बच्चों को अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का अवसर मिलता है, इसलिए ही यह दिन संतान और उनकी मां के रिश्ते के दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।

 

मदर्स डे का महत्व 

हम सभी के जीवन में मां का बहुत महत्व है। यूं तो सभी दिन मां से होते हैं और मां के लिए ही होते हैं लेकिन फिर भी मां के त्याग, समर्पण और उनके प्रेम के लिए एक दिन उनके नाम पर समर्पित किया गया है। मदर्स डे मनाने का सबका अपना तरीका होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को ग्रीटिंग कार्ड, फूल या उपहार भेंट में देते हैं। जबकि कई बच्चे अपनी मां की पसंद का खाना बनाकर उन्हें खिलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी मदर्स डे को लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है, जहां लोग अपनी मां के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं। मदर्स डे का दिन सभी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने का दिन होता है और इस दिन हम सभी को अपनी मां के प्रति सम्मान और उनके लिए अपने मन में मौजूद प्रेम को जरूर प्रदर्शित करना चाहिए।

 

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु जी का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राजगुरु जी का जन्म 24 अगस्त 1908…

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + sixteen =

You Missed

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.